विज्ञापन

तिरुपति, मीनाक्षी मंदिर समेत दक्षिण भारत के इन मंदिरों के करें दर्शन, IRCTC लाया 12 दिनों का टूर पैकेज, जान लें पूरी डिटेल्स

IRCTC एक टूर पैकेज लेकर आया है जिसके तहत आप तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर समेत अन्य मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं. ये पूरा टूर 11 रात और 12 दिनों का होगा.

तिरुपति, मीनाक्षी मंदिर समेत दक्षिण भारत के इन मंदिरों के करें दर्शन, IRCTC लाया 12 दिनों का टूर पैकेज, जान लें पूरी डिटेल्स
IRCTC टूर पैकेज
Photo Credit: NDTV

अगर आप दक्षिण भारत में धार्मिक स्थलों के दर्शन के प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. दरअसल, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC एक टूर पैकेज लेकर आया है जिसके तहत आप तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर समेत अन्य मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं. IRCTC ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए यह दक्षिण भारत यात्रा का खास पैकेज तैयार किया है. ये पूरा टूर 11 रात और 12 दिनों का होगा. इसके लिए खास ट्रेन 31 जुलाई को गोरखपुर से रवाना होगी. इस पैकेज का कोड NZBG80 है. आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल्स...

किन मंदिरों के होंगे दर्शन?

IRCTC के जरिए होने वाली इस आध्यात्मिक यात्रा में यात्री कई प्रसिद्ध मंदिरों और धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे. इसमें रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मिनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी, तिरूपति बालाजी मंदिर, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग शामिल हैं.

क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

यात्रियों को ट्रेन यात्रा के अलावा होटल में ठहरने, बस से आने जाने की सुविधा, खाना, टूर एस्कॉर्ट और यात्रा बीमा जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी. इससे यात्रियों को अलग अलग व्यवस्थाओं की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और वो पूरी तरह से अपनी यात्रा का आनंद ले सकेंगे.

क्या है टूर पैकेज की कीमत?

IRCTC ने यात्रियों के लिए तीन कैटेगरी तय की हैं. पहली है स्लीपर यानी कि इकोनॉमी कैटेगरी, जिसका किराया 23,560 रुपये पर पर्सन से शुरू होता है. दूसरी है 3एसी कैटेगरी, जिसके लिए किराया 39,100 रुपये है. वहीं, तीसरी कैटेगरी 2एसी है जिसे कंफर्ट भी कहा जाता है. इसके लिए 51760 रुपये प्रति व्यक्ति किराया रखा गया है. साथ ही बच्चों के लिए अलग रियायती शुल्क तय किया गया है. टोटल बर्थ 719 हैं जिसमें 49 कंफर्ट, 210 स्टैंडर्ड और 460 इकोनॉमी की शामिल हैं.

IRCTC के इस टूर पैकेज की पूरी जानकारी पाने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: लखनऊ में लेक के सामने मिलेगा लग्जरी घर, LDA की लेक व्यू अपार्टमेंट्स योजना में रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, जानें कैसे करें आवेदन

यह भी पढ़ें: मेरठ, लखनऊ, आगरा, वाराणसी...कई शहरों में घर और प्लॉट की होगी ई-नीलामी, यूपी आवास परिषद की बड़ी पहल, ऐसे करें आवेदन

लेखक के बारे में
img
गुरुत्व राजपूत
सब एडिटर
गुरुत्व राजपूत, वर्तमान में एनडीटीवी में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और यूटिलिटी, आस्था और जरा हटके से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. गुरुत्व पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IRCTC Tour Package, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com