अगर आप उत्तर प्रदेश में अपना घर खरीदना चाहते हैं, प्लॉट लेना चाहते हैं या निवेश के लिए कोई अच्छी प्रॉपर्टी ढूंढ रहे हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UP Housing And Development Board) ने कई शहरों में खाली पड़ी संपत्तियों की ई-नीलामी की घोषणा की है. अच्छी बात यह पूरा प्रोसेस ऑनलाइन होगा. यानी आपको कहीं चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी और आप घर बैठे आवेदन कर सकेंगे.
किन शहरों में मिलेगी प्रॉपर्टी?
यूपी आवास परिषद की अलग-अलग योजनाओं में कई तरह की संपत्तियां उपलब्ध हैं. ये संपत्तियां प्रदेश के प्रमुख शहरों में स्थित हैं जैसे-
- मेरठ
- लखनऊ
- आगरा
- बरेली
- वाराणसी
- गोरखपुर
- कानपुर जोन
यहां रेजिडेंशियल, एजुकेशनल और नॉन-रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज उपलब्ध हैं. यानी आप अपनी जरूरत के हिसाब से घर, प्लॉट या बिजनेस उपयोग की प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं.
कब होगी ई-नीलामी?परिषद के मुताबिक, ई-नीलामी की तारीख 30 जून 2026 तय की गई है. इसमें हिस्सा लेने के लिए पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा और टोकन राशि जमा करनी होगी.
पहली नीलामी के लिए जरूरी तारीखें- पंजीकरण शुरू होने की तारीख: 15 जून 2026
- पंजीकरण और टोकन राशि जमा करने की अंतिम तारीख: 29 जून 2026
- ई-नीलामी की तारीख: 30 जून 2026
जो लोग बोली लगाना चाहते हैं, उन्हें तय समय के अंदर यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी. वहीं, अगर 30 जून की ई-नीलामी में किसी संपत्ति पर केवल एक ही बोली मिलती है और नीलामी पूरी नहीं हो पाती है, तो दोबारा मौका दिया जाएगा.
दूसरी नीलामी की तारीखें- नए आवेदकों के लिए पंजीकरण और टोकन राशि जमा करने का समय: 2 जुलाई 2026 से 21 जुलाई 2026 तक
- दूसरी ई-नीलामी की तारीख: 22 जुलाई 2026
परिषद ने बताया है कि लखनऊ की वृंदावन योजना के सेक्टर-15 में आईटी और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भी प्लॉट किफायती दरों पर उपलब्ध हैं. ऐसे में कारोबार बढ़ाने या भविष्य के निवेश की सोच रहे लोगों के लिए भी यह अच्छा अवसर हो सकता है.
कैसे करें आवेदन?ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए आवेदकों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके लिए आप ई-नीलामी पोर्टल (https://upavpauction.procure247.com/) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने एक क्यूआर कोड भी जारी किया है, इसे स्कैन करके भी पंजीकरण किया जा सकता है.
ई-नीलामी 2026 के माध्यम से #आवासीय, #शैक्षणिक एवं अन्य सम्पत्तियों को प्राप्त करने का विशेष अवसर।
— UP Housing And Development Board (@uphousingboard) June 16, 2026
आज ही पंजीकरण करें और ई-नीलामी में सहभागिता सुनिश्चित करें।#UPAVP #NayeBhartKaNayaUP pic.twitter.com/ShuOUwLx0u
ऐसे में अगर आप अपने सपनों का घर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, बच्चों के भविष्य के लिए प्लॉट लेना चाहते हैं या सुरक्षित निवेश का ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. बस ध्यान रखें कि आवेदन की तारीख न छूटे और सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें. ई-नीलामी से जुड़ी जानकारी के लिए आप 9574524058 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं, इसके अलावा टोल फ्री हेल्पलाइन 1800-180-5333 और
अन्य सहायता नंबर 0522-2236803 पर भी संपर्क किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- नोएडा-ग्रेटर नोएडा की ई-बसों के नए रूट जारी, कुछ स्टॉपेज हटे और कई नए जुड़े, देखें पूरी लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं