विज्ञापन

IPL 2026 मैच के टिकट चाहिए? MI Home Match Tickets पाने के ये हैं सबसे बेहतरीन तरीके, खुद Mumbai Indians ने जारी की डिटेल

IPL 2026 Tickets: TATA IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस के होम मैच टिकट यानी वानखेड़े के टिकट खरीदने के लिए खुद Mumbai Indians ने जानकारी शेयर की है.

IPL 2026 मैच के टिकट चाहिए? MI Home Match Tickets पाने के ये हैं सबसे बेहतरीन तरीके, खुद Mumbai Indians ने जारी की डिटेल
आईपीएल 2026 की टिकट बुकिंग कैसे करें?
file photo

IPL 2026 Tickets: टाटा आईपीएल (TATA IPL) दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है. आईपीएल 2026 का 19वां सीजन 26 मार्च से 31 मई 2026 तक खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है. हालांकि, अभी दूसरे फेज का शेड्यूल जारी होना बाकी है. ऐसे में क्रिकेट फैंस टिकट खरीदने की तैयारी में जुट गए हैं. अगर, आप भी आईपीएल मैच की टिकट खरीदना चाहते हैं, तो मुंबई इंडियंस ने अपने 2 होम मैच के टिकट खरीदने के तरीके बताए हैं. चलिए आपको बताते हैं कैसे आप आसानी से मुंबई इंडियंस मैच के टिकट खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- IPL 2026 Ticket Booking: आईपीएल 2026 की टिकट बुकिंग कैसे करें? यहां जानें पूरा प्रोसेस

TATA IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस (MI) के होम मैच टिकट यानी वानखेड़े के टिकट खरीदने के लिए खुद Mumbai Indians ने जानकारी शेयर की है. आईपीएल मैच की टिकट खरीदने के लिए BookMyShow, District by Zomato, MI की आधिकारिक वेबसाइट या Google Pay का उपयोग करें. टिकट 19 मार्च से चरणबद्ध तरीके से बिकेंगे. MI सदस्य, Google Pay उपयोगकर्ता और आम जनता के लिए विशेष प्री-सेल विंडो उपलब्ध हैं. दो घरेलू मैचों, एमआई बनाम केकेआर 29 मार्च 2026 और एमआई बनाम आरसीबी 12 अप्रैल 2026 मैच के टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.

टिकट बिक्री का पहला चरण- गूगल पे के लिए विशेष विंडो

प्रारंभ- 19 मार्च  2026, 12:00 IST

समाप्त- 21 मार्च  2026, 12:00 IST

टिकट बिक्री का दूसरा चरण-  एमआई गोल्ड, सिल्वर और जूनियर सदस्यों के लिए शीघ्र प्रवेश की सुविधा

प्रारंभ- 21 मार्च  2026, 15:00 IST

समाप्त- 22 मार्च  2026, 15:00 IST

टिकट बिक्री का तीसरा चरण- एमआई ब्लू सदस्यों और बीएमएस के पूर्व-पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के लिए प्रारंभिक पहुंच विंडो

प्रारंभ 22 मार्च-  2026, 17:00 IST

समाप्त- 23 मार्च  2026, 17:00 IST

टिकट बिक्री का चौथा चरण- बिक्री आम जनता के लिए खुली है

प्रारंभ- 23 मार्च  2026, भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे से खुली रहेगी.

इसके अलावा आप अन्य मैचों की टिकट आईपीएल के आधिकारिक टिकट बुकिंग पार्टनर BookMyShow और District by Zomato हैं. BookMyShow पर आपको मुंबई इंडियंस (MI), राजस्थान रॉयल्स (RR), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के घरेलू मैचों के टिकट मिलेंगे. वहीं, District by Zomato पर आप चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), गुजरात टाइटन्स (GT), दिल्ली कैपिटल्स (DC), किंग्स XI पंजाब (KXIP) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के घरेलू मैचों के टिकट बुक कर पाएंगे. इसके अलावा सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के मैचों के टिकट RCB की आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध होंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com