विज्ञापन

इंडिगो ने लॉन्च की Great Connections सेल, अब हफाई सफर करना होगा सस्ता, घरेलू-इंटरनेशनल फ्लाइट पर मिलेगी इतनी छूट

Indigo Flight Sale: इंडिगो ने ग्रेट कनेक्शंस फेस्ट सेल (Great Connections Fest) का ऐलान किया है, जिसके तहत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर जबरदस्त छूट दी जा रही है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

इंडिगो ने लॉन्च की Great Connections सेल, अब हफाई सफर करना होगा सस्ता, घरेलू-इंटरनेशनल फ्लाइट पर मिलेगी इतनी छूट
इंडिगो सेल
Photo Credit: Instagram

Indigo Sale: अगर आप आने वाले दिनों में हवाई यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने ग्रेट कनेक्शंस फेस्ट सेल (Great Connections Fest) का ऐलान किया है, जिसके तहत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर जबरदस्त छूट दी जा रही है. जानकारी के लिए बता दें, कि यह सेल 12 मई से 15 मई 2026 तक बुकिंग के लिए वैलिड है, जबकि यात्रा 22 मई से 30 सितंबर 2026 के बीच की जा सकेगी. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

यह भी पढ़ें: समर वैकेशन में नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने की है तैयारी? घट गई फ्लाइट टिकट की कीमत, कर लें तुरंत बुक

सेल में कितना है शुरुआती किराया?

इस ऑफर के तहत यात्री घरेलू कनेक्टिंग फ्लाइट्स की एकतरफा टिकट करीब 3,999 रुपये से बुक कर सकते हैं. वहीं, इंटरनेशनल कनेक्टिंग फ्लाइट्स का किराया 9,999 रुपये से शुरू होता है. एयरलाइन का कहना है कि इस सेल का मकसद गर्मियों और छुट्टियों के सीजन में यात्रा को सस्ता और आसान बनाना है. बता दें कि सिर्फ टिकट ही नहीं, इंडिगो कुछ और सर्विस पर भी छूट दे रही है. यात्री 'फास्ट फॉरवर्ड' सर्विस का भी फायदा उठा सकते हैं, जिसमें प्रायोरिटी चेक-इन और जल्दी बोर्डिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं. इस सर्विस की कीमत 250 रुपये से शुरू होती है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे कर सकते हैं बुकिंग?

इस ऑफर में इमरजेंसी एग्जिट वाली XL सीटें भी उपलब्ध हैं, जिनमें ज्यादा लेगरूम मिलता है. इन सीटों की कीमत चुनिंदा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर मात्र 500 रुपये से शुरू होती है. यात्री टिकट बुक करने के लिए इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप, AI आधारित असिस्टेंट 6Eskai, व्हाट्सऐप सर्विस और कुछ चुनिंदा ट्रैवल पार्टनर प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

रोजाना संचालित होती हैं 2200 से ज्यादा फ्लाइट्स

बता दें कि इंडिगो का नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है और फिलहाल उसके पास 400 से ज्यादा विमानों हैं. साथ ही एयरलाइन हर रोज 2,200 से अधिक फ्लाइट्स संचालित करती है, जो 95 से ज्यादा घरेलू और 40 अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन्स को जोड़ती हैं.

यह भी पढ़ें: Ghaziabad में सिर्फ 14 लाख में प्लॉट खरीदने का मौका, GDA लाया शानदार स्कीम, जानें कैसे करें आवेदन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com