विज्ञापन

क्या पहली ट्रेन लेट होने से दूसरी ट्रेन भी छूट गई? ऐसे रिफंड होगा टिकट का पूरा पैसा, ज्यादातर लोग नहीं जानते ये नियम

अगर आपकी पहली ट्रेन लेट होने की वजह से दूसरी कनेक्टिंग ट्रेन छूट जाए, तो क्या टिकट का पैसा वापस मिलेगा? ज्यादातर लोगों को इसका जवाब नहीं पता होता. जानिए IRCTC के Connecting Journey Booking नियम और रिफंड के लिए TDR कब और कैसे भरना है.

क्या पहली ट्रेन लेट होने से दूसरी ट्रेन भी छूट गई? ऐसे रिफंड होगा टिकट का पूरा पैसा, ज्यादातर लोग नहीं जानते ये नियम
IRCTC Train Ticket Refund Rules: कनेक्टिंग ट्रेन छूटने पर भी मिल सकता है रिफंड, रेलवे का ये नियम बचा सकता है आपके पैसे

अगर आप लंबी दूरी का सफर ट्रेन से करते हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. मान लीजिए आपको दिल्ली से बिहार जाना है, लेकिन आपको डायरेक्ट ट्रेन नहीं मिली. ऐसे में आपने दिल्ली से लखनऊ तक एक ट्रेन और फिर लखनऊ से बिहार जाने के लिए दूसरी ट्रेन की टिकट बुक (Train Ticket Booking) कर ली. यानी आपने कनेक्टिंग 'ट्रेन से सफर करने का प्लान बनाया. अब सोचिए अगर किसी वजह से आपकी पहली ट्रेन काफी लेट हो गई और आप समय पर लखनऊ स्टेशन नहीं पहुंच पाए. ऐसे में आपकी दूसरी ट्रेन भी छूट (Train Missed) गई. अब सबसे पहले दिमाग में यही सवाल आएगा कि दूसरी ट्रेन का टिकट गया या उसका पैसा वापस मिलेगा?

अक्सर ज्यादातर लोगों को  रेलवे के इस नियम की जानकारी नहीं होती. इसी वजह से कई लोग टिकट का पैसा भी गंवा देते हैं. लेकिन अगर आप पहले से रेलवे का एक खास नियम जानते हैं और टिकट बुक करते समय कुछ बातों का ध्यान लेते हैं, तो पहली ट्रेन के लेट होने से दूसरी ट्रेन छूटने पर भी आपका पैसा वापस मिल सकता है.

टिकट बुक करते समय ये काम सबसे जरूरी

अगर आपको एक से ज्यादा ट्रेनों से सफर करना है, तो IRCTC से टिकट बुक करते समय Connecting Journey Booking का ऑप्शन जरूर चुनें. इसके बाद अपनी पहली ट्रेन का PNR नंबर दर्ज करें. ऐसा करने पर रेलवे आपकी दोनों टिकट को एक ही कनेक्टिंग जर्नी के तौर पर दर्ज कर लेता है. यही सेटिंग आगे चलकर रिफंड दिलाने में सबसे ज्यादा काम आती है.

दूसरी ट्रेन छूट गई तो क्या मिलेगा रिफंड?

अगर आपकी पहली ट्रेन लेट होने की वजह से दूसरी ट्रेन छूट गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. रेलवे ऐसे मामलों में रिफंड देने का नियम रखता है. लेकिन इसके लिए आपको समय पर TDR यानी Ticket Deposit Receipt  भरनी होगी. अगर आपने नियम के मुताबिक TDR फाइल कर दी, तो आपका टिकट का पैसा वापस मिल सकता है.

रिफंड पाने के लिए क्या करना होगा?

दूसरी ट्रेन छूटने के बाद इंतजार बिल्कुल न करें. आपकी पहली ट्रेन जिस स्टेशन तक पहुंचनी थी, वहां पहुंचने के तीन घंटे के अंदर ही TDR फाइल करना जरूरी है. अगर तय समय के बाद TDR भरी गई, तो रेलवे आपका रिफंड क्लेम एक्सेप्ट नहीं करेगा और टिकट का पैसा वापस नहीं मिलेगा.

IRCTC से रिफंड पाने के लिए TDR कैसे भरें? (TDR Filing Online)

  • इसके लिए सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट पर अपने अकाउंट से लॉग इन करें. 
  • इसके बाद My Account में जाकर My Transactions खोलें. 
  • यहां आपको TDR का ऑप्शन मिलेगा. 
  • जिस टिकट का रिफंड चाहिए उसका PNR चुनें, रिफंड का कारण भरें और जरूरी जानकारी देने के बाद TDR सबमिट कर दें. 
  • इसके बाद रेलवे आपके क्लेम की जांच करेगा और नियम पूरे होने पर रिफंड आपके बैंक अकाउंट में भेज दिया जाएगा.

इन बातों का भी जरूर रखें ध्यान

यह सुविधा हर टिकट पर लागू नहीं होती. अगर दूसरी ट्रेन का टिकट तत्काल कोटे से बुक किया गया है, तो इस नियम के तहत रिफंड नहीं मिलेगा. इसके अलावा दोनों ट्रेनों के बीच सही समय का अंतर होना चाहिए और पहली ट्रेन तथा दूसरी Connecting Train के बीच पांच दिन से ज्यादा का अंतर नहीं होना चाहिए. सबसे जरूरी बात यह है कि टिकट बुक करते समय आपने Connecting Journey Booking का ऑप्शन चुना होना चाहिए, तभी इस नियम का फायदा मिलेगा.

अगर आप भी Connecting Train से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो टिकट बुक करते समय यह काम जरूर करें. ऐसा करने से अगर पहली ट्रेन की देरी की वजह से आपकी दूसरी ट्रेन छूट भी जाए, तब भी आपका टिकट का पैसा बेकार नहीं जाएगा और रेलवे के नियम के अनुसार आपको रिफंड मिल सकता है.

ये भी पढ़ें-  Gold Silver Price Today : आज 7 जुलाई को भरभरा कर गिरा सोना-चांदी, सस्ते में खरीदारी का शानदार मौका, जानिए ताजा भाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, Train Ticket Refund Rules, TDR Filing Online, IRCTC Ticket Refund
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com