Cancelled Train List: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए रोजाना सैकड़ों ट्रेनों का संचालन करता है, लेकिन रखरखाव कार्य और परिचालन कारणों के चलते कई बार ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ता है. अप्रैल के महीने में यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है, क्योंकि रेलवे ने इस दौरान कई ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया है. ऐसे में जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक करवा रखा है या आने वाले दिनों में सफर करने वाले हैं, उन्हें यात्रा से पहले कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लेनी चाहिए, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके.
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो में बड़ा बदलाव, अब 11 नहीं बनेंगे बस इतने स्टेशन, जानें डिटेल
इस रूट पर ट्रेन रहेंगी कैंसिल
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रायपुर रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल किया है. दरअसल, भारतीय रेलवे बिलासपुर-रायपुर रूट पर विकास और मरम्मत का कार्य करवा रहा है. इसके अलावा गोंडिया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की मरम्मत और झारसुगुड़ा सेक्शन में नई लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है. इन्ही कारणों से कुछ ट्रेनों को अप्रैल में कैंसिल किया गया है. आइए जानते हैं किन-किन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है....

Photo Credit: Unsplash
कौन-कौन सी ट्रेन रहेंगी कैंसिल?
ट्रेन नंबर 18030: शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 18237: कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 18029: लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस 6 अप्रैल से 26 अप्रैल तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 18238: अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 7 अप्रैल से 27 अप्रैल तक के लिए कैंसिल रहेगी.
इन ट्रेनों के अलावा ट्रेन नंबर 12410 हजरत निजामुद्दीन‑रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनल‑शालीमार एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12102 शालीमार‑लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12808 हजरत निजामुद्दीन‑विशाखापत्तनम एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12409 रायगढ़‑हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 12807 विशाखापत्तनम‑हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस को अप्रैल में कुछ दिनों के लिए कैंसिल किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं