विज्ञापन

Famous Forts in India: लाल किले से चित्तौड़गढ़ तक... 15 अगस्त पर इन ऐतिहासिक किलों का बनाएं प्लान

Historical Forts India: 15 अगस्त पर इतिहास और घूमने का शानदार अनुभव चाहिए तो लाल किला, आगरा किला, लोहागढ़, गोलकुंडा और चित्तौड़गढ़ जैसे ऐतिहासिक किलों की सैर का प्लान बनाएं.

Famous Forts in India: लाल किले से चित्तौड़गढ़ तक... 15 अगस्त पर इन ऐतिहासिक किलों का बनाएं प्लान
इस स्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बना लें प्लान
ndtv

15 अगस्त सिर्फ आजादी का जश्न मनाने का दिन नहीं, बल्कि देश के गौरवशाली इतिहास को करीब से जानने का भी मौका है. अगर इस स्वतंत्रता दिवस पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो किसी ऐसी जगह का रुख करें जहां इतिहास और पर्यटन दोनों का मजा मिले. भारत के ये 5 ऐतिहासिक किले अपनी भव्यता, वास्तुकला और वीरता की कहानियों के लिए खास हैं. आइए जानते हैं इन पांच ऐतिहासिक किलो के बारे में.

दिल्ली का लाल किला

Latest and Breaking News on NDTV

स्वतंत्रता दिवस और दिल्ली के लाल किले का रिश्ता बेहद खास है. हर साल 15 अगस्त को प्रधानमंत्री यहीं से देश को संबोधित करते हैं. मुगल वास्तुकला का शानदार उदाहरण लाल किला इस दिन घूमने का अलग अनुभव दे सकता है. अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं तो आप अपने पत्नी और बच्चों के साथ इस खास दिन जरूर जाएं. 

आगरा का किला

Latest and Breaking News on NDTV

आगरा का किला मुगल काल की शानदार वास्तुकला के लिए जाना जााता है और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है. किले के अंदर दीवान-ए-खास, शीश महल और मोती मस्जिद जैसे आकर्षण हैं. अगर आप परिवार के साथ आगरा जाएं तो ताजमहल के साथ इसे भी देखें.

यह भी पढ़ें: Weekend Plan: मसूरी-नैनीताल छोड़िए... इस बार हनोल के प्राचीन महासू मंदिर घूम आइए, उत्तराखंड की इस जगह मिलेगा सुकून

महाराष्ट्र का लोहागढ़ किला

Latest and Breaking News on NDTV

अगर इतिहास के साथ एडवेंचर पसंद है तो लोहागढ़ किला अच्छा विकल्प है. लोनावला के पाास स्थित यह किला मानसून में हरियाली से घिरा बेहद खूबसूरत नजर आता है. यहां ट्रेकिंग का भी मजा लिया जा सकता है.

हैदराबाद का गोलकुंडा किला

Latest and Breaking News on NDTV

ग्रेनाइट की पहाड़ी पर बना गोलकुंडा किला अपनी विशाल दीवारों और शानदार वास्तुकला के लिए मशहूर है. इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह जगह काफी खास है. यहां आपने अपने दोस्तों के साथ घूमने आ सकते हैं.

चित्तौड़गढ़ किला

Latest and Breaking News on NDTV

राजस्थान का चित्तौड़गढ़ किला राजपूत वीरता और बलिदान की कहानियों से जुड़ा है. पहाड़ी पर फैले इस विशााल किले में विजय स्तंभ, महल और मंदिर देखने को मिलते हैं. स्वतंत्रता दिवस पर यहां घूमना इतिहास को करीब से महसूस करने जैसा हो सकता है. अगर आप अपने मम्मी-पापा या बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यहां जरूर जाएं.

यह भी पढ़ें: Valley of Flowers: दिल्ली से महज 12 घंटे दूर है फूलों से सजी स्वर्ग सी दुनिया, 500 से ज्यादा तरह के फूल देखना है तो कैसे पहुंचें वैली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Independence Day, Historical Forts In Maharashtra, India Travel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com