विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के दिन सड़कों और घर की छतों पर मंडराता है खतरा, जानें किन बातों का रखें ध्यान

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाली पतंगबाजी को लेकर दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी भी आई है. जिसमें कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आसपास पतंग उड़ाने पर रोक रहेगी. 

स्वतंत्रता दिवस के दिन सड़कों और घर की छतों पर मंडराता है खतरा, जानें किन बातों का रखें ध्यान
पतंगबाजी से रहें सावधान
IANS

स्वतंत्रता दिवस के दिन सड़कों और घर की छतों पर खतरा मंडराता है. ऐसा इसलिए कि स्वतंत्रता दिवस के दिन बच्चों में पतंग उड़ाने का खूब क्रेज होता है. वहीं पतंग उड़ाने के लिए आयोजन किये जाते हैं. हालांकि पतंगबाजी कभी-कभी काफी खतरनाक होते हैं. क्योंकि पतंग उड़ाने के लिए लोग मांझा धागा या फिर चाइनीज धागे का इस्तेमाल करते हैं. जबकि चाइनीज धागे पर प्रतिबंध लगा है. इसके बावजूद यह बाजार में मिल रहे हैं. यह चाइनीज धागे काफी खतरनाक होते हैं, जो सड़क पर चलते बाइक सवार के लिए खतरनाक होते हैं. 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाली पतंगबाजी को लेकर दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी भी आई है. जिसमें कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आसपास पतंग उड़ाने पर रोक रहेगी. 

पतंग के धागे से सड़क पर दोपहिया वाहन चालकों के लिए काफी मुसीबत होती है. इससे बचने के लिए आप कुछ जरूरी काम कर सकते हैं जिससे आप खतरनाक मांझे और चाइनीज धागे से बच सकते हैं.

बाइक चलाते समय स्कार्फ का करें इस्तेमाल

सड़क पर चाइनीज और मांझे धागे से बचने के लिए आप बाइक चलाते समय गले में स्कार्फ बांध सकते हैं. इससे धागा गले के संपर्क में नहीं आ पाएगा और बड़ा हादसा टल सकता है. वहीं आप अपनी गाड़ी की स्पीड पर ज्यादा न रखें. आप धीरे गाड़ी चलाएंगे तो आप खतरे को भांप सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

लकड़ी के डंडे या फेंस का करें इस्तेमाल

आप बाइक के आगे लकड़ी का डंडा या फेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे मांझा फेंस से टकराएगा और गर्दन की संपर्क में नहीं आएगा. धागा सबसे पहले लकड़ी या फेंस में टकराएगा और आप सतर्क हो सकते हैं. फेंस बाजार में आसानी से आपको मिल सकता है. वहीं यह भी ध्यान दें की बच्चों को बाइक के आगे न बैठाएं. बच्चों के लिए गंभीर खतरा हो सकता है.

छत पर भी बच्चों का रखे ध्यान

पतंग उड़ाने के दौरान बच्चे कई बार गलतियां करते हैं. पतंग उड़ाते वक्त उनके धागे या पतंग बिजली के खंभे या तार में फंस जाते हैं. वह बिना इसके खतरे को समझे उसे उतारने की कोशिश करते हैं, जो बेहद ही खतरनाक होता है. वहीं बच्चों पर यह भी ध्यान देना होता है कि धागे से उनकी हाथ न कटे. ऐसे में बच्चों को मांझे वाले धागे और चाइनीज धागे के इस्तेमाल से रोकें. इसके स्थान पर कॉर्टन धागे का इस्तेमाल करना चाहिए.

यह भी पढ़ेंः 15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर, पतंग और हवाई वस्तुएं उड़ाने पर लगी रोक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kite Flying, Independence Day, Independence Day Kite Flying, Kite Safety Awareness, Independence Day 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com