विज्ञापन

India Defeated Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दी करारी हार, धुरंधर एक्टर बोला- क्या खेला है

India Defeated Pakistan: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त के देशभर में खुशी का माहौल भर दिया. शिवरात्रि के दिन आतिशबाजियां भी देखने को मिलीं.

India Defeated Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दी करारी हार, धुरंधर एक्टर बोला- क्या खेला है
भारत ने टी20 वर्ल्डकप में भारत की करारी शिकस्त
Social Media
नई दिल्ली:

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान का महामुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. इस हाई-वोल्टेज मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी, जिससे पूरे देश में जश्न का माहौल छा गया. यह जीत महाशिवरात्रि के पावन त्योहार को और खास बना गई. भारतीय टीम अक्सर त्योहारों के मौके पर फैंस को खुशियां बांटती रही है और इस बार भी उन्होंने ऐसा ही कमाल दिखाया.

मैच की शुरुआत भारत ने बल्लेबाजी से की और निर्धारित 20 ओवर में 175/7 का स्कोर खड़ा किया. ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि सूर्यकुमार यादव ने भी अहम योगदान दिया. जवाब में पाकिस्तान की पारी की शुरुआत ही बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में हार्दिक पंड्या ने साहिबजादा फरहान को डक पर आउट कर झटका दिया. इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने कमाल दिखाते हुए एक ही ओवर में दो विकेट चटकाए सैम अयूब और सलमान अली आगा को पवेलियन भेजा. महज दो ओवर में तीन विकेट गिरने से पाकिस्तान का मनोबल पूरी तरह टूट गया.

यह भी पढ़ें: Aditi Hundia: ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया की 7 फोटो, कौन है जो बनने वाली है क्रिकेटर की दुल्हनिया?

हार्दिक और बुमराह की जोड़ी ने शुरुआती झटकों से मैच भारत के पक्ष में कर दिया. बाद में अक्षर पटेल ने भी बाबर आजम को सस्ते में आउट कर पाकिस्तान को और बैकफुट पर धकेल दिया. स्टेडियम में मौजूद भारतीय फैंस की तालियां गूंज उठीं और खिलाड़ियों के चेहरों पर जीत की मुस्कान साफ दिख रही थी. मैच से पहले ही निर्देशक मधुर भंडारकर ने भविष्यवाणी की थी कि भारत जीतेगा और उनकी बात सच साबित हुई. जीत के बाद बॉलीवुड सितारे और करोड़ों फैंस सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई दे रहे हैं.
 

यह भी पढ़ें: IND vs PAK वायरल मोमेंट, जो फिल्म पाकिस्तान में थी बैन उसी के गाने से हुए भारत बनाम पाकिस्तान मैच की शुरुआत 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com