Air India ने यात्रियों की सुविधा के लिए ऐप लॉन्च किया है. एयर इंडिया ने इन हाउस डिजिटल टीम के साथ ऐप तैयार किया है जिससे टिकट बुकिंग से लेकर बैगेज ट्रैकिंग तक की सुविधा दी जाएगी. इस ऐप खास जेनरेटिव AI तकनीक दी गई है जो आपकी यात्रा की कुछ जानकारी मिलते ही आपका पूरा ट्रैवल प्लान तैयार कर देगा. इसके अलावा यात्रियों के सामानों की सुरक्षा के लिए Apple Air Tag और गूगल ट्रैकर्स एडवांस सपोर्ट दिया गया है. खास बात यह भी है कि ऐप बिना इंटरनेट भी काम करेगा.
इन सब के अलावा एयर इंडिया के ऐप में सबसे जरूरी और खास फीचर्स को भी लाया है. इसके तहत अगर आपकी एयर इंडिया की फ्लाइट लेट होती है या संकट के समय यात्रियों को होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध करा सकेगी.
क्या है होटल और कैब वाला फीचर्स
उड़ानों में होने वाली देरी (Flight Disruption) के दौरान यात्रियों को होने वाली मानसिक और शारीरिक परेशानी को दूर करने के लिए एयर इंडिया ने अपने ऐप में यह बेहद खास और मददगार फीचर जोड़ा है. पहले जब फ्लाइट कई घंटे लेट या कैंसिल होती थी तो यात्रियों को होटल वाउचर और ठहरने की व्यवस्था के लिए काउंटर पर लंबी लाइन लगनी पड़ती थी. इससे यात्रियों को मानसिक और शारीरिक दोनों परेशानी होती थी. लेकिन अब ऐप के जरिए एयर इंडिया ने सारी चीजों को ऑटोमैटिक कर दिया है.
- अगर फ्लाइट किसी कारण से प्रभावित होती है तो एयर इंडिया का नया ऐप यात्रियों को तुरंत अलर्ट भेजेगा.
- प्रभावित यात्रियों को ऐप पर ही होटल और ट्रांसपोर्टेशन का विकल्प दिखाई देगा. यानी एयरपोर्ट से होटल तक जाने की सुविधा देगा.
- यात्री अपनी सुविधा के अनुसार ऐप पर होटल या डिजिटल वाउचर जनरेट कर सकेंगे.
- प्रभावित फ्लाइट के बदले यात्रियों को उसी रूट में अगले 3 दिनों तक दूसरी फ्लाइट में फ्री रीबुकिंग कर सकेंगे.
- या यात्रा प्रभावित होने पर यात्री रिफंड का क्लेम भी कर सकते हैं.
होटल में ठहरने के क्या होंगे नियम
यात्रियों को होटल और खाने की सेवा मुफ्त दी जाएगी. यानी ठहरने के साथ सुबह का नाश्ता, दोपहर या फिर रात का खाना दिया जाएगा. होटल में ठहरने के लिए आईडी प्रूफ देना होगा. होटल और खाने के अलावा होने वाला खर्च खुद वहन करना होगा. जो कमरा उन्हीं यात्रियों को दिया जाएगा जिनका नाम एयरलाइन की लिस्ट में नाम दर्ज है.
बता दें, सभी एयरलाइंस फ्लाइट लेट या कैंसिल होने पर हर परिस्थिति में होटल, कैब, मुफ्त खाना या रिफंड की सुविधा नहीं देती हैं. भारत में यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि फ्लाइट लेट या कैंसिल होने की वजह क्या है और यह जानकारी आपको कितने समय पहले दी गई है.
यह भी पढ़ेंः Air India का सुपर ऐप, टिकट बुकिंग और बैगेज ट्रैकिंग से ट्रैवल प्लान तक कई धांसू फीचर्स, बिना इंटरनेट भी चलेगा!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं