विज्ञापन

Air India का सुपर ऐप, टिकट बुकिंग और बैगेज ट्रैकिंग से ट्रैवल प्‍लान तक कई धांसू फीचर्स, बिना इंटरनेट भी चलेगा! 

Air India के नए मोबाइल ऐप में यात्रियों को टिकट बुकिंग, इन-हाउस पेमेंट से लेकर Apple AirTag और Google ट्रैकर सपोर्ट जैसी एडवांस सुविधाएं मिलेंगी. इंटरनेट न होने पर भी यात्री ऑफलाइन मोड में अपनी ट्रिप्स और फ्लाइट स्टेटस चेक कर सकेंगे. जानिए इसके सभी फीचर्स.

Air India का सुपर ऐप, टिकट बुकिंग और बैगेज ट्रैकिंग से ट्रैवल प्‍लान तक कई धांसू फीचर्स, बिना इंटरनेट भी चलेगा! 
Air India का ऐप कमाल का है
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

अगर आप फ्लाइट से सफर करते हैं तो आपके लिए एक अच्‍छी खबर है. खबर है- एयर इंडिया के ऐप को लेकर. आपका सफर सुगम और हाईटेक बनाने के लिए एयर इंडिया (Air India) ने AI आधारित एक बड़ा डिजिटल दांव खेला है. एयरलाइंस की इन-हाउस डिजिटल टीम ने एक ऐसा 'ऑपर-ऐप' तैयार किया है, जिससे हवाई यात्रियों को टिकट बुकिंग से लेकर बैगेज ट्रैकिंग तक की हर सुविधा एक ही जगह मिलेगी. 

इस नए ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये जेनरेटिव एआई (Generative AI) तकनीक से लैस है, जो महज कुछ शब्द लिखते ही आपका पूरा ट्रैवल प्लान तैयार कर देगा. इतना ही नहीं, यात्रियों को एयरपोर्ट पर सामान खोने की टेंशन से मुक्ति दिलाने के लिए इसमें Apple AirTag और Google ट्रैकर्स का एडवांस सपोर्ट दिया गया है. 

सबसे कमाल की बात यह है कि यह ऐप बिना इंटरनेट यानी ऑफलाइन मोड में भी आपकी ट्रिप्स, फ्लाइट स्टेटस और फूड मेन्यू जैसी जरूरी जानकारी दिखाता रहेगा, जिससे फ्लाइट लेट होने या संकट के समय यात्रियों को होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट की तुरंत मदद मिल सकेगी. 

एयरलाइन ने क्‍या कहा?

एयर इंडिया के मोबाइल ऐप से आसान डिजिटल सुविधाएं मिलने को लेकर कंपनी का कहना है कि उसने अपने एप में कई नए फीचर जोड़े हैं. इसका फायदा ये होगा कि  अब एक ही ऐप में यात्री टिकट बुक करने से लेकर भुगतान, फ्लाइट की जानकारी, बैगेज ट्रैकिंग, लॉयल्टी प्रोग्राम और यात्रा से जुड़ी लगभग सभी सेवाओं की जानकारी मिलेगी. यह नया ऐप एयर इंडिया की अपनी डिजिटल टीम ने तैयार किया है. 

क्या हैं नए फीचर?

1. नया बुकिंग सिस्टम: अब टिकट बुक करना पहले से आसान और तेज होगा

यात्री फ्लाइट खोज सकते हैं, टिकट बुक कर सकते हैं और अतिरिक्त सेवाएं (जैसे सीट, भोजन आदि) भी एक ही जगह से जोड़ सकते हैं

2. बेहतर पेमेंट सिस्टम: नया इन-हाउस पेमेंट प्लेटफॉर्म जोड़ा गया है

इससे भुगतान अधिक आसान होगा और ग्राहकों को नए ऑफर भी मिल सकेंगे

3. यात्रा में परेशानी होने पर तुरंत मदद

यदि फ्लाइट रद्द या देर से होती है, तो ऐप के होम स्क्रीन से ही होटल और स्थानीय परिवहन जैसी सहायता की जानकारी और सुविधा मिलेगी

  • एयरलाइन्स का दावा है कि पहले से मौजूद फीचर भी हुए बेहत जैसे पर्सनलाइज्ड होम स्क्रीन
  • ऐप खोलते ही आने वाली यात्रा, बोर्डिंग पास, ऑफर और यात्रा से जुड़े सुझाव दिखाई देंगे
Latest and Breaking News on NDTV

रियल टाइम फ्लाइट स्टेटस

  • हर महीने 14 लाख से अधिक बार इस्तेमाल होने वाला यह फीचर अब और बेहतर हो गया है
  • यात्री अपनी फ्लाइट और उसे संचालित करने वाले विमान की लाइव जानकारी देख सकेंगे

डिजीयात्रा इंटीग्रेशन

  • हर महीने 2.2 लाख से ज्यादा यात्री इस सुविधा का उपयोग कर रहे हैं
  • इससे एयरपोर्ट पर प्रवेश और यात्रा प्रक्रिया अधिक तेज और आसान बनती है

My Trips सेक्शन

  • यात्री अपनी सीट बदल सकते हैं
  • टिकट में बदलाव कर सकते हैं
  • भोजन का चयन कर सकते हैं
  • इसके लिए कस्टमर केयर से संपर्क करने की जरूरत कम होगी

AI आधारित सुविधाएं

AI.g वर्चुअल असिस्टेंट

एयर इंडिया का जनरेटिव AI आधारित वर्चुअल असिस्टेंट अब तक 2.6 करोड़ से अधिक यात्रियों के सवालों के जवाब दे चुका है

EZ Booking

कुछ शब्द लिखने पर AI पूरी यात्रा की योजना तैयार कर देता है

बैगेज ट्रैकिंग

  • हर महीने 2 लाख से ज्यादा बार इस्तेमाल होने वाला बैगेज ट्रैकिंग फीचर अब और बेहतर हो गया है
  • यात्री अपने सामान की स्थिति हर चरण पर देख सकते हैं
  • Apple AirTag और Google समर्थित ट्रैकर्स की मदद से देरी होने पर सामान ढूंढने में भी सहायता मिलेगी

बिना इंटरनेट भी काम करेंगी ये सुविधाएं 

एयर इंडिया ने कुछ महत्वपूर्ण सुविधाओं को ऑफलाइन भी उपलब्ध कराया है. यानी फोन में इंटरनेट नहीं होने पर भी कई सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे. इंटरनेट न होने पर भी यात्री My Trips, Flight Status, Baggage Tracking और Food & Beverage Menu जैसी सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे. 

Air india express

अन्य नई सुविधाएं

  • AEye Vision तकनीक से बिना जानकारी टाइप किए यात्रा संबंधी विवरण प्राप्त किए जा सकते हैं
  • 'Boarding Will Begin Shortly' जैसे नोटिफिकेशन समय पर मिलेंगे
  • महाराजा क्लब लॉयल्टी प्रोग्राम को मैनेज करना भी आसान हो गया है

ये भी पढ़ें: Rent Agreement साइन करने से पहले जरूर जांच लें ये 3 छिपे हुए क्लॉज, वरना बाद में पछताना पड़ेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India, Air India Flight, Air India Flight Tickets, Flight Ticket Booking, Flight Ticket Booking Online Charge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com