LPG Gas Cylinder Hacks: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के कारण देश में गैस सप्लाई को लेकर काफी ज्यादा चिंता बढ़ गई है. कई लोगों को गैस सिलेंडर की किल्लत का डर भी सताने लगा है. वहीं, सोशल मीडिया पर गैसे एजेंसी के बाहर लंबी लाइनें और होटल-ढाबे बंद होने की तस्वीरें भी सामने आई हैं. इसके अलावा कई जगहों पर बुकिंग तो हो रही है, लेकिन सिलेंडर मिलने में काफी ज्यादा समय लग रहा है. ऐसे में अगर घर में सिलेंडर खत्म हो जाए तो काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: गैस खत्म होने वाली है? फोन पर बुक नहीं हो रहा सिलेंडर, तो ये तरीके मिनटों में कर देंगे बुकिंग
गैस खत्म होने वाली है कैसे लगाएं पता?
कई बार लोगों को सिलेंडर खत्म होने का तब पता चलता है, जब चूल्हा बंद हो जाता है. लेकिन अगर पहले से पता चल जाए, कि सिलेंडर खत्म होने वाला है, तो समय रहते नया सिलेंडर आसानी से बुक किया जा सकता है. इसी कड़ी में आज हम आपको 3 ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप पहले से पता लगा सकते हैं कि सिलेंडर खत्म होने वाला है. आइए जानते हैं...
1. सिलेंडर के वजन से लगाएं पता
सिलेंडर में कितनी गैस बची है, इसका अंदाजा लगाने के लिए सबसे आसान तरीका है, सिलेंडर का वजन मापना. आपको बता दें, कि हर सिलेंडर पर उसका खाली वजन लिखा रहता है. ऐसे में आप सिलेंडर को वजन मापने वाली मशीन पर रखें. इसके बाद कुल वजन को खाली वजन से घटा दें. आपको गैस का पता चल जाएगा.

2. पानी से लगाएं पता
सिलेंडर में गैस कितनी बची है, इसका पता लगाने के लिए आप पानी वाली ट्रिक अपना सकते हैं. इसके लिए आप गिलास या कप से पूरे सिलेंडर पर पानी को धीरे-धीरे डाल दें. इसके थोड़ी देर बाद सिलेंडर को छूकर देखें. फिर आपको महसूस होगा कि, एक हिस्सा ठंडा है और दूसरा हिस्सा थोड़ा गर्म है. ऐसे में जहां तक सिलेंडर ठंडा है, समझ जाएं कि गैस वहां तक मौजूद है.
3. गैस की लौ देखकर लगाएं पता
जब सिलेंडर से गैस खत्म होने लगती है, तो उसका प्रभाव चूल्हे की लौ पर भी नजर आने लगता है. ऐसे में अगर सिलेंडर की गैस कम हो गई है, तो लौ धीरे जलेगी और रंग भी हल्की पीला नजर आने लगेगा. साथ ही ऐसे में खाना पकने में भी काफी ज्यादा समय लगने लगता है.

सिलेंडर में गैस खत्म होने वाली है कैसे पता लगाएं?
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं