विज्ञापन

अंबाजी शक्तिपीठ में नॉनवेज और दारू पार्टी, पुजारी समेत 11 पर गिरी गाज

गुजरात के जूनागढ़ में गिरनार पर्वत पर अंबाजी शक्तिपीठ में शराब और नॉनवेज पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है. मंदिर में पार्टी में शामिल पुजारी समेत 11 इस पार्टी में शामिल थे, जिनका मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है.

अंबाजी शक्तिपीठ में नॉनवेज और दारू पार्टी, पुजारी समेत 11 पर गिरी गाज
  • गुजरात के जूनागढ़ में गिरनार पर्वत स्थित अंबाजी शक्तिपीठ में कथित शराब और नॉनवेज पार्टी का वीडियो वायरल हुआ
  • वीडियो में मंदिर परिसर में पार्टी करने और कुछ पुजारियों के शामिल होने का दावा किया गया है
  • प्रशासन ने मामले में कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को सस्पेंड कर दिया और मंदिर में नए पुजारी नियुक्त किए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जूनागढ़:

गुजरात के जूनागढ़ में गिरनार पर्वत पर स्थित अंबाजी शक्तिपीठ में कथित तौर पर शराब और नॉनवेज पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मंदिर परिसर में पार्टी किए जाने का दावा किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस पार्टी में मंदिर से जुड़े कुछ पुजारी भी शामिल थे. वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है. शुरुआती कार्रवाई करते हुए पुजारी समेत 11 लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है.

शक्तिपीठ में शराब, 2 पुजारी सस्‍पेंड

नॉनवेज और दारू पार्टी में शामिल लोगों के मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और मंदिर में दो नए पुजारियों की नियुक्ति की गई है. गौरतलब है कि गिरनार पर स्थित मां अंबाजी का यह मंदिर एक पवित्र शक्तिपीठ माना जाता है. ऐसे में इस तरह की घटना सामने आने से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.

हमारा पुश्तैनी हक, न छीना जाए पूजा करने का हक

फिलहाल एसडीएम द्वारा पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं. प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. दूसरी ओर मंदिर के पुजारी दुष्यन्त गिरी का कहना है कि हम इन्हें नहीं जानते, जिसने ये कृत्य किया है. लेकिन हमें मंदिर में पूजा अर्चना करने की परवानगी दी जाए, ये हमारा पुश्तैनी हक है.

जूनागढ़ के जिलाधिकारी अनिल राणावसिया ने बताया, 'मंदिर में पुजारियों और सहायकों समेत 11 लोगों को उनके पद से हटा दिया गया है, जबकि तीन अन्य पुजारियों को अस्थायी रूप से माता अंबाजी मंदिर में नियुक्त किया गया है.' उन्होंने बताया कि जूनागढ़ के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट का कार्यालय मंदिर में आयोजित इस कथित पार्टी की जांच कर रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था.

इस वीडियो का हवाला देते हुए, कई खबरों में दावा किया गया है कि गिरनार पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर में कुछ लोग मांसाहारी भोजन और शराब का सेवन कर रहे थे. राणावसिया ने कहा, 'जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि क्या वे लोग मांसाहारी भोजन या शराब का सेवन कर रहे थे और वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था.' 

ये भी पढ़ें :- नशे में धुत 3 युवकों ने मंदिर के सेवादार को पीटा, कट्टा लेकर महंत के पीछे भागे; मुजफ्फरनगर में भारी बवाल

जूनागढ़ के विधायक संजय कोराडिया ने इस मामले को एक गंभीर घटना और सनातन धर्म का अपमान बताया. कोराडिया ने पत्रकारों से कहा, 'घटना की जानकारी मिलते ही जूनागढ़ के जिलाधिकारी ने जिला पुलिस अधीक्षक से समन्वय किया और जांच के आदेश दिए. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा.' उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जड़ें सनातन धर्म में समाहित है और गुजरात में ऐसी घटनाएं देखना निराशाजनक है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.

अंबाजी मंदिर को FSSAI से मिला हुआ है 'ईट राइट प्रसाद' सर्टिफिकेट

अंबाजी तीर्थस्थल दुनिया भर के शक्ति उपासकों की आस्था का केंद्र है। अंबाजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा मोहनथाल प्रसाद तैयार और बेचा जाता है। वर्ष भर में लगभग 1.25 करोड़ मोहनथाल प्रसाद की बिक्री होती है। मंदिर ट्रस्ट द्वारा भक्तों को प्रदान किए जाने वाले प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने सभी मानदंडों के आधार पर अंबाजी मंदिर को 'ईट राइट प्रसाद' प्रमाणपत्र प्रदान कर रखा है. 'ईट राइट प्रसाद' प्रमाणपत्र केवल उन्हीं धार्मिक स्थलों को दिया जाता है, जिन्होंने प्रसाद तैयार करने और वितरित करने में खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और गुणवत्ता के कड़े मानकों का पालन किया हो.

ये भी पढ़ें :- कामाख्या मंदिर जाना होगा आसान, चुनाव से पहले PM मोदी देंगे रोपवे समेत असम को 47,800 करोड़ से अधिक की सौगात 

(जूनागढ़ से विजयसिंह परमार की रिपोर्ट)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com