विज्ञापन

MP में गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर मुख्य सचिव के जरूरी निर्देश, भोपाल के होटल-रेस्तरा में LPG की आपूर्ति पर रोक

Gas Cylinder Supply: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के चलते भारत में एलपीजी गैस की सप्लाई बाधित हो रही है. मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव ने कलेक्टरों की बैठक ली और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है.

MP में गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर मुख्य सचिव के जरूरी निर्देश, भोपाल के होटल-रेस्तरा में LPG की आपूर्ति पर रोक

Israel-America and Iran War: युद्ध के बाद खाड़ी देशों में बिगड़े हालातों का असर अब अन्य देशों में भी दिखने को मिल रहा है. इस कारण भारत में भी एलपीजी गैस की सप्लाई बाधित (LPG Supply Shortage) हो रही है. इसको देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव ने गुरुवार को गैस सिलेंडर आपूर्ति को लेकर कलेक्टरों की महत्वपूर्ण बैठक ली. इसके बाद मुख्य सचिव ने भोपाल कलेक्टर के लिए आदेश जारी किया है. ईंधन के आयात में हुई रुकावट को देखते हुए पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय के निर्देश पर मुख्य सचिव ने कलेक्टरों की बैठक ली. वहीं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी लोगों से एलपीजी को लेकर चिंता न करने की अपील की है.

LPG Gas Cylinder

LPG Gas Cylinder

फिलहाल एलपीजी की आपूर्ति केवल घरेलू उपभोक्ताओं को ही करने का निर्देश दिया है. उपभोक्ताओं के लिए गैस एजेंसियों ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, जहां भारत गैस उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर-1800-22-4344, इंडेडेन ऑयल गैस- 1800-2333-555, एचपी गैस- 1800-2333-555 नंबर है. इसके साथ ही मुख्य सचिव ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध गैस रिफलिंग की जांच करने का भी आदेश दिया है.

होटल-रेस्तरां में नहीं होगी सप्लाई

भोपाल कलेक्टर ने भी आदेश जारी करते हुए कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की होटल, रेस्तरां और मॉल में सप्लाई नहीं होगी. इसके अलावा एलपीजी का उपयोग करने वाले औद्योगिक क्षेत्र और फैक्ट्री में भी गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की जाएगी. फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है. कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सिर्फ चिकित्सालय और शैक्षणिक संस्थाओं में की जाएगी.

इसके साथ ही निर्देश दिए हैं कि सिलेंडर की जमाखोरी करने वालों पर जिला प्रशासन निगरानी रखेगा. अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. SDM, ACP और आपूर्ति अधिकारी को यह जिम्मेदारी दी गई है.

LPG को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं

एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नागरिकों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है. केंद्र और राज्य सरकार स्तर पर घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के पूरे प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं. प्रदेश में पीएनजी और सीएनजी की भी कोई कमी नहीं है. मुख्यमंत्री आज प्रदेश की एक करोड़  25 लाख से अधिक बहनों के खातों में ग्वालियर के घाटीगांव के शबरी माता आश्रम से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की राशि अंतरित करेंगे.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com