विज्ञापन

Aadhaar Card असली है या नकली कैसे लगाएं पता? UIDAI ने बता दिया चेक करने का तरीका

UIDAI ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है और लोगों को असली-नकली आधार कार्ड की पहचान करने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं आप मिनटों में कैसे पता लगा सकते हैं कि आधार कार्ड असली है या नकली...

Aadhaar Card असली है या नकली कैसे लगाएं पता? UIDAI ने बता दिया चेक करने का तरीका
कैसे पता लगाएं आधार कार्ड असली है या नकली?

Real or Fake Aadhaar Card: आज के दौर में आधार कार्ड भारतीय नागरिकों की पहचान का सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बन गया है. सरकारी काम हो या बैंक में खाता खोलना हो लगभग हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है. इसी वजह से ठगी और फ्रॉड करने वाले लोग नकली आधार कार्ड का इस्तेमाल करने लगे हैं. कई लोग असली आधार कार्ड की डिटेल्स के साथ छेड़छाड़ करते हैं और फोटोशॉप की मदद से एडिट कर देते हैं. ऐसे में लोगों को यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि आधार कार्ड असली है या नकली. इसी कड़ी में UIDAI ने खुद बताया है कि असली और नकली आधार कार्ड की कैसे पहचान करें. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: Solar Panel Cleaning: धूल के कारण घटने लगी सोलर पैनल की पावर? ऐसे करें सफाई, जान लें आसान तरीका

कैसे करें असली और नकली आधार कार्ड की पहचान?

UIDAI ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है और लोगों को असली-नकली आधार कार्ड की पहचान करने का तरीका बताया है. पहचान करने के लिए आप भी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं...

  • इसके लिए मोबाइल पर आधार ऐप खोलें और अपनी 6 डिजिट का सिक्योरिटी पिन दर्ज करें.
  • ऐप ओपन करने के बाद बॉटम नेविगेशन बार में क्यूआर कोड को स्कैन करने के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • इस ऑप्शन पर टैप करते ही फोन का कैमरा ऑन हो जाएगा.
  • इसके बाद आधार कार्ड पर मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन कर लें.


QR कोड से कैसे पता लगता है कि आधार असली है या नकली

आधार पीवीसी कार्ड, ई‑आधार और आधार लेटर हर प्रकार के आधार कार्ड पर एक QR कोड होता है. इस QR कोड की मदद से आप आसानी से यह जान सकते हैं कि आपका आधार कार्ड असली है या नकली. दरअसल, इस QR कोड में आधार कार्डधारक की जानकारी एन्क्रिप्टेड रूप में मौजूद होती है. QR कोड को स्कैन करते ही कुछ ही मिनटों में यह साफ हो जाता है कि आधार कार्ड असली है या नकली. साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि नकली आधार कार्ड पर मौजूद QR कोड स्कैन करने पर सही जानकारी नहीं आती है. साथ ही यह कभी-कभी सही तरीके से स्कैन भी नहीं होता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com