विज्ञापन

कितने टन का AC होता है सबसे अच्छा, कौन-सी Coil बेहतर, AC लगवाते वक्त किन बातों का ध्यान रखें...यहां जानें हर सवाल का जवाब

AC Buying Tips: दुकान पर जाते ही दुकानदार और टेक्नीशियन कई ऐसी बातें बताते हैं कि लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं और कई बार गलत AC खरीद लेते हैं. ऐसे में अगर आप भी जल्दी ही AC खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है.

कितने टन का AC होता है सबसे अच्छा, कौन-सी Coil बेहतर, AC लगवाते वक्त किन बातों का ध्यान रखें...यहां जानें हर सवाल का जवाब
AC खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

AC Buying Tips: अप्रैल का महीना खत्म होने वाला है, इसके साथ ही अब गर्मी का प्रकोप भी बढ़ने लगा है. कई जगहों पर पारा 40-45 डिग्री तक पहुंच गया है. ऐसे में AC अब लग्जरी नहीं, जरूरत बन गया है. हालांकि, सही AC चुनना उतना आसान नहीं होता. दुकान पर जाते ही दुकानदार और टेक्नीशियन कई ऐसी बातें बताते हैं कि लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं और कई बार गलत AC खरीद लेते हैं. ऐसे में अगर आप भी जल्दी ही AC खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप अपने लिए सही AC खरीद सकते हैं, साथ ही बेवजह खर्च से भी बच सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे- 

AC खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान 

नंबर 1- कमरे के हिसाब से सही टन वाला AC कैसे चुनें

सबसे जरूरी है कि आप अपने कमरे के साइज के हिसाब से AC लें. गलत टन वाला AC लेने से या तो कूलिंग कम होगी या बिजली का बिल ज्यादा आएगा. अब, सही AC चुनने के लिए आप एक आसान तरीका अपना सकते हैं- 

कमरे का वॉल्यूम निकालें: लंबाई × चौड़ाई × ऊंचाई

मान लीजिए आपका कमरा 20×12×10 फीट है, तो वॉल्यूम होगा 2400 क्यूबिक फीट. अब, इसे 5 से गुणा करें.

2400 × 5= 12000 BTU

12000 BTU = 1 टन AC

यानी इस कमरे के लिए 1 टन AC सही रहेगा.

वहीं, अगर आप ये गणित नहीं कर पा रहे हैं, तो एक और तरीका अपना सकते हैं. 

  • 100 स्क्वायर फीट तक: 1 टन AC
  • 100 से 150 स्क्वायर फीट: 1.5 टन AC
  • 150 से 200 स्क्वायर फीट: 2 टन AC

अगर आपका कमरा छत पर है और उस पर सीधी धूप पड़ती है, तो आधा टन ज्यादा AC लें.

कॉइल पर दें ध्यान 

अगर आपके घर के आसपास गैस लीकेज की दिक्कत रहती है, तो कॉइल पर जरूर ध्यान दें. हमेशा कॉपर कॉइल वाला AC खरीदें. एल्यूमिनियम कॉइल सस्ता होता है, लेकिन जल्दी खराब हो जाता है और उसमें लीकेज की समस्या ज्यादा होती है. वहीं, कॉपर कॉइल ज्यादा टिकाऊ और बेहतर होता है. 

AC इंस्टॉलेशन के समय क्या ध्यान रखें?

सिर्फ AC खरीदना काफी नहीं होता है. अगर ये सही तरीके से इंस्टॉल न हो, तो भी सही कूलिंग नहीं होती है. ऐसे में इंस्टॉलेशन का सही होना जरूरी है. इसके लिए- 

  • आउटडोर यूनिट ऐसी जगह लगाएं जहां हवा अच्छी आए.
  • पाइप जितना छोटा होगा, कूलिंग उतनी बेहतर होगी.
  • इंस्टॉलेशन के समय कम से कम 30 मिनट वैक्यूमिंग जरूर कराएं.
टेक्नीशियन की चालों से ऐसे बचें

कई बार AC कम ठंडा करता है. ऐसे में ज्यादातर टेक्नीशियन गैस खत्म होने की बात कहते हैं. कुछ मामलों में ऐसा होता भी है. लेकिन पहले जांच करना जरूरी है. बता दें कि AC की गैस खुद खत्म नहीं होती है, अगर लीकेज हो तभी निकलती है. इसलिए पहले लीकेज चेक कराएं. अगर लीकेज है, तो ठीक होने के बाद ही गैस भरवाएं. 

इसके अलावा बिना वजह AC के पार्ट्स बदलने से बचें. सर्विसिंग में सिर्फ पानी डालने के बजाय सही तरीके से सफाई कराएं, साथ ही पुराने पार्ट्स हमेशा अपने पास रखें.

यह भी पढ़ें- सावधान! AI से बन रहे फर्जी Aadhaar-PAN, ऐसे करें असली-नकली की सटीक पहचान, वरना हो सकता है बड़ा धोखा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com