विज्ञापन

Credit Card नहीं इस्तेमाल करना भी पड़ सकता है भारी, जानें कैसे बिगड़ सकता है आपका Credit Score

आजकल Credit Card हर किसी के पास होता है, लेकिन बहुत से लोग इसे इस्तेमाल करने से बचते हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो बता दें कि अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है और आपने लंबे समय तक इसका इस्तेमाल नहीं किया है, तो इसका असर आपके Credit Score पर पड़ सकता है. आइए जानते हैं कैसे-

Credit Card नहीं इस्तेमाल करना भी पड़ सकता है भारी, जानें कैसे बिगड़ सकता है आपका Credit Score
क्यों जरूरी है Credit Card का इस्तेमाल?

Credit Card: आज के समय में क्रेडिट कार्ड सिर्फ खर्च करने का जरिया नहीं, बल्कि आपकी फाइनेंशियल पहचान का हिस्सा भी बन चुका है. कई लोग क्रेडिट कार्ड होने के बावजूद इसका इस्तेमाल नहीं करते, यह सोचकर कि इससे कर्ज से बचा जा सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबे समय तक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल न करना भी आपके Credit Score पर असर डाल सकता है? आइए जानते हैं कैसे- 

क्यों जरूरी है Credit Card का इस्तेमाल?

अगर आप कुछ समय तक क्रेडिट कार्ड का उपयोग नहीं करते हैं, तो तुरंत कोई नुकसान नहीं होता है. लेकिन जब यह लंबे समय तक यूज नहीं होता, तो ऐसे में बैंक और फाइनेंशियल कंपनियां यह मानने लगती हैं कि आपका क्रेडिट व्यवहार एक्टिव नहीं है.  इससे आपकी क्रेडिट प्रोफाइल कमजोर हो सकती है. आसान भाषा में समझें तो आपका Credit Score इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप अपने क्रेडिट को कितनी जिम्मेदारी से इस्तेमाल कर रहे हैं. अगर कोई एक्टिविटी ही नहीं होगी, तो आपका रिकॉर्ड 'खाली' या कमजोर माना जाता है.

क्या होते हैं नुकसान?

अकाउंट बंद हो सकता है: अगर आपका क्रेडिट कार्ड लंबे समय तक एक्टिव नहीं रहता, तो बैंक उसे बंद कर सकते हैं.

Credit History पर असर: पुराना अकाउंट बंद होने से आपकी क्रेडिट हिस्ट्री छोटी हो जाती है, जो स्कोर के लिए अच्छा नहीं है.

क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो बढ़ता है: कार्ड बंद होने से आपकी कुल Credit Limit कम हो जाती है, जिससे Utilisation Ratio बढ़ सकता है.

लोन मिलने में परेशानी: कमजोर Credit Profile की वजह से भविष्य में Personal Loan, Home Loan या नया Credit Card लेना मुश्किल हो सकता है.

किन चीजों से बनता है Credit Score?

Credit Score कोई एक चीज से नहीं बनता. इसके लिए बैंक और फाइनेंशियल कंपनियां कई चीजों पर ध्यान देती हैं. जैसे- 

भुगतान का रिकॉर्ड (Payment History)

ये सबसे अहम फैक्टर होता है. अगर आप हर बार अपना क्रेडिट कार्ड बिल या लोन की EMI समय पर भरते हैं, तो आपका स्कोर अच्छा रहता है. लेकिन अगर आप पेमेंट लेट करते हैं या मिस कर देते हैं, तो इससे आपका स्कोर खराब हो सकता है. यानी समय पर बिल चुकाना सबसे जरूरी होता है.

क्रेडिट उपयोग (Credit Utilisation Ratio)

इसका मतलब है कि आपकी कुल Credit Limit में से आप कितना इस्तेमाल कर रहे हैं. मान लीजिए आपकी लिमिट 1 लाख है और आप 80 हजार खर्च कर देते हैं, तो यह ज्यादा माना जाएगा. कोशिश करें कि आप 30-40% तक ही इस्तेमाल करें, इससे स्कोर बेहतर रहता है.

Credit History Length 

आपका अकाउंट जितना पुराना होगा, उतना अच्छा माना जाता है. इससे यह पता चलता है कि आप लंबे समय से क्रेडिट को सही तरीके से संभाल रहे हैं.

क्रेडिट मिक्स (Credit Mix)

इससे अलग अगर आपके पास सिर्फ क्रेडिट कार्ड ही नहीं, बल्कि अलग-अलग तरह के लोन (जैसे Home Loan, Personal Loan) भी हैं और आप उन्हें सही तरीके से चला रहे हैं, तो यह आपके स्कोर के लिए अच्छा होता है.

कैसे बनाए रखें अच्छा क्रेडिट स्कोर?

इसके लिए क्रेडिट कार्ड को रोजाना इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है, लेकिन इसे पूरी तरह बंद करना भी सही नहीं है. आप समय-समय पर छोटे-छोटे खर्च जैसे मोबाइल बिल या ग्रोसरी पेमेंट कार्ड से कर सकते हैं और समय पर पूरा भुगतान कर दें. इससे आपका Credit Score मजबूत बना रहता है. महीने में 1-2 बार कार्ड जरूर इस्तेमाल करें. बस ध्यान रखें कि Credit Limit का ज्यादा हिस्सा इस्तेमाल न हो.

यह भी पढ़ें- सावधान! AI से बन रहे फर्जी Aadhaar-PAN, ऐसे करें असली-नकली की सटीक पहचान, वरना हो सकता है बड़ा धोखा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com