विज्ञापन

आपको भी आसानी से मिलेगा VIP मोबाइल नंबर? ये कंपनी दे रही मौका, जानें तरीका

BSNL VIP Number कैसे पाएं? जानें Fancy Mobile Number की कीमत, e-auction प्रक्रिया, एलिजिबिलिटी, बिडिंग, पेमेंट और एक्टिवेशन का पूरा तरीका.

आपको भी आसानी से मिलेगा VIP मोबाइल नंबर? ये कंपनी दे रही मौका, जानें तरीका

कई लोग VIP या Fancy Mobile Number लेना चाहते हैं लेकिन, उनको पता नहीं होता है कि वे कहां से इसे खरीद सकते हैं. आपको बता दें कि VIP या Fancy Mobile Number में ऐसे डिजिट पैटर्न होते हैं जिन्हें आसानी से याद रखा जा सकता है. उदाहरण के तौर पर 90009000. कई यूजर VIP नंबर को अपनी पर्सनल पसंद के तौर पर चुनते हैं, जबकि कई बिजनेस ऑनर एंटरप्रेनेयोर इन नंबरों का इस्तेमाल ब्रांडिंग के लिए करते हैं.

अच्छी बात है कि भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भी अपने ग्राहकों को VIP या फैंसी मोबाइल नंबर चुनने की सुविधा देता है. BSNL के VIP नंबर प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं. इन्हें पाने के लिए ग्राहक BSNL की ऑनलाइन ई-ऑक्शन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं.

BSNL VIP नंबर के पैटर्न

VIP नंबर अलग-अलग डिजिट पैटर्न के साथ उपलब्ध होते हैं. इनमें एक ही डिजिट का बार-बार इस्तेमाल, जैसे 8888, के अलावा बढ़ते या घटते क्रम वाले नंबर भी शामिल हो सकते हैं.हालांकि, किसी खास नंबर की उपलब्धता उसके पैटर्न और डिमांड पर निर्भर करती है. ग्राहक ऑनलाइन ई-ऑक्शन में शामिल होकर उपलब्ध VIP या Fancy Number के लिए बोली लगा सकते हैं.

BSNL VIP नंबर की कीमत

BSNL की लिस्ट में कुछ फैन्सी नंबर की कीमत भी अलग-अलग होती है. उदाहरण के लिए, 8300001234 नंबर की कीमत 10,000 रुपये और 8300000022 की कीमत 25,000 रुपये बताई गई है. इसी तरह 8300010001 नंबर का दाम 8,000 रुपये और 8300081000 नंबर को 5,000 रुपये में लिस्ट किया गया है. हालांकि, VIP नंबरों की कीमत और उपलब्धता, समय और ऑक्शन लिस्टिंग के हिसाब से बदल सकती है.

BSNL VIP Number ऐसे करें अप्लाई

BSNL VIP या फैन्सी मोबाइल नंबर पाने के लिए ग्राहक को ई-ऑक्शन में हिस्सा लेना होता है. इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा. इसके लिए सबसे पहले BSNL की ई-ऑक्शन वेबसाइट पर जाएं और अपना टेलीकॉम सर्किल चुनें. पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी डाल कर रजिस्ट्रेशन करें.

BSNL आपके दिए गए ईमेल पर लॉगिन डिटेल्स भेजेगा. फिर वेबसाइट पर जाकर पर दिखाई देने वाले Login/Register लिंक पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें. लॉगिन करने के बाद आपको ऑक्शन के लिए उपलब्ध VIP और Fancy Numbers की लिस्ट दिखाई देगी. फिर अपनी पसंद के नंबर चुनें और उनके लिए बिड करें. इसके बाद रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन अमाउंट जमा करें.

ग्राहकों को रजिस्ट्रेशन के बाद मिलने वाली रिसीप्ट को भविष्य के रेफरेंस के लिए सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा, बिडिंग की क्लोजिंग डेट जरूर नोट कर लें ताकि समय पर अपनी बिड जमा की जा सके.

ऑक्शन जीतने के बाद करना होगा ये काम

ई-ऑक्शन पूरा होने के बाद BSNL तीन पार्टिसिपेंट्स का चयन करता है और विनर के रजिस्टर्ड ईमेल पर PIN भेजता है. बाकी पार्टिसिपेंट्स की रजिस्ट्रेशन फी 10 दिनों के भीतर रिफंड कर दी जाती है. अगर सबसे ज्यादा बिड करने वाला पार्टिसिपेंट्स नंबर लेने से मना कर देता है, तो यह मौका अगली हायर बिडर को दिया जा सकता है.

जीतेना वाले को तय समय सीमा के भीतर बिड अमाउंट का भुगतान पूरा करना होता है. इसके बाद BSNL डॉक्यूमेंट्स की सक्सेसफुल वेरिफिकेशन के बाद ही VIP number को एक्टिवेट करता है.

BSNL VIP Number के लिए एलिजिबिलिटी 

BSNL VIP auction में केवल भारत के नागरिक और भारत में रजिस्टर्ड कंपनियां वैलिड पहचान पत्र के साथ हिस्सा ले सकती हैं. कंपनियों को सर्टिफिकेट को इनकॉरोपोरेशन के साथ मेमोरेंडम और आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन की कॉपी भी जमा करनी होती हैं. इसके अलावा इनकम टैक्स रिटर्न भी दिखाना होता है. इस वजह से ऑक्शन में भाग लेने से पहले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें. 

अच्छी बात है कि एक टाइम पीरियड पूरा होने के बाद आप दूसरे नेटवर्क में भी अपना मोबाइल नंबर पोर्ट कर सकते हैं. जो वीआईपी नंबर आपको बिडिंग के बाद मिलेगा उसमें BSNL की स्टैंडर्ड वॉयस और डेटा सर्विस उपलब्ध रहती हैं. 

ये भी पढ़ें: TV लेने का है प्लान? Boat ने लॉन्च कर दिया स्मार्ट प्रोजेक्टर, 120 इंच तक की स्क्रीन, इतनी है कीमत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vip Number Auction, VIP Number Free, VIP Number Sale, BSNL VIP Number, Fancy Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com