विज्ञापन

मेट्रो में छूट जाए मोबाइल फोन तो कैसे मिलेगा आपको वापस, जानें आसान तरीका

मेट्रो के अंदर या स्टेशन पर अगर आपका मोबाइल या लैपटॉप छूट जाता है या गुम हो जाता है तो आपको सबसे पहले क्या करना चाहिए. यह आपको कैसे वापस मिलेगा.

मेट्रो में छूट जाए मोबाइल फोन तो कैसे मिलेगा आपको वापस, जानें आसान तरीका
मेट्रो में मोबाइल या लैपटॉप गुम हो जाए तो क्या करें
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

भारत के बड़े-बड़े शहरों में मेट्रो कनेक्टिविटी बढ़ रही है, जिससे लोगों के लिए सफर करना आसान हो गया है. सड़कों पर भाग दौड़ के बीच मेट्रो का सफर आसान होता है और समय से गन्तव्य स्थान पर पहुंचा जा सकता है. हालांकि भीड़ भार के दौरान मेट्रो में भी कभी-कभी आपाधापी होती है. इस दौरान सैकड़ों लोगों का सामान कई बार मेट्रो में छूट जाता है. छोटे-मोटे सामान छूट जाते हैं तो लोग इसकी परवाह नहीं करते हैं. लेकिन सोचिए आप ऑफिस से आ रहे हैं और आपका मोबाइल और लैपटॉप जैसा सामान मेट्रो में छूट जाए या गुम हो जाए तो क्या यह आपको वापस मिलेगा.

वैसे मेट्रो में सुरक्षा की दृष्टि से काफी टेक्नॉलोजी का इस्तेमाल किया जाता है. जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे होते हैं. जबकि जगह-जगह सिक्योरिटी गार्ड होते हैं. ऐसे में आपका मोबाइल-लैपटॉप मिलने की पूरी संभावना होती है. हालांकि इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी. 

मेट्रो में मोबाइल या लैपटॉप छूट जाए तो क्या करें

आपको सबसे पहले स्टेशन पर बने कंट्रोल रूम या हेल्प डेस्क पर जाना चाहिए, जहां आपका मोबाइल-लैपटॉप गुम हुआ है. आपको यहां अपने सामान की पूरी जानकारी देनी होती है. हालांकि आप मेट्रो के हेल्पलाइन नंबर पर भी बात कर सकते हैं. जैसे कि दिल्ली मेट्रो का हेल्पलाइन नंबर 155370 है. चाहे तो आप यहां मौजूद सिक्योरिटी में तैनात CISF जवान से भी बात कर सकते हैं. वह आपको शिकायत दर्ज कराने में मदद करेंगे. 

कहां मिलेगा आपको आपका सामान

सभी मेट्रो में लॉस्ट एंड फाउंड विभाग होता है, इसकी जानकारी मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट पर भी होती है. आप वेबसाइट पर जाकर लॉस्ट एंड फाउंड सेक्शन में तारीख के मुताबिक अपना सामान चेक कर सकते हैं. यहां सामान मिलने पर उसकी जानकारी अपलोड कर दी जाती है. अगर आपको यहां आपका सामान दिख जाता है तो आप मेट्रो के लॉस्ट एंड फाउंड कार्यालय में जाकर अपनी आईडी और शिकायत की पर्ची दिखाकर अपना सामान ले सकते हैं.

बता दें, मोबाइल-लैपटॉप गुम होने पर मेट्रो के नजदीकी थाने में भी आप अपना FIR दर्ज करा दें. इससे भविष्य में आपके मोबाइल-लैपटॉप से किसी तरह की गड़बड़ी किए जाने पर आपके पास सबूत होगा कि आपका मोबाइल या लैपटॉप खो गया था. 

यह भी पढ़ेंः ट्रेन यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय कब होता है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Metro Station, Delhi Metro, Lost Mobile, Metro Train, Delhi Metro Additional Service
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com