विज्ञापन

गांव की महिलाओं को बिना गारंटी सरकार दे रही है 5 लाख तक का लोन और फ्री ट्रेनिंग, ऐसे करें आवेदन

लखपति दीदी योजना के तहत स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को अपना नया व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये तक का कोलैटरल फ्री लोन, ब्याज सब्सिडी और मुफ्त कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जानिए कैसे इस योजना से जुड़कर महिलाएं एक लाख रुपये से अधिक की वार्षिक आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं.

गांव की महिलाओं को बिना गारंटी सरकार दे रही है 5 लाख तक का लोन और फ्री ट्रेनिंग, ऐसे करें आवेदन
बिना गारंटी मिलेगा 5 लाख तक का बिजनेस लोन और फ्री ट्रेनिंग; जानें पात्रता, दस्तावेज व आवेदन प्रक्रिया
NDTV

Lakhpati Didi Yojana : केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय (DAY NRLM) की ओर से लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Scheme) देश की ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण करने के लिए चलाई जा रही है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी सदस्यों को कौशल प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और बाजार तक पहुंच प्रदान करके उनकी वार्षिक घरेलू आय को कम से कम एक लाख से अधिक तक पहुंचाना है.

योजना के तहत पात्र महिलाओं को अपना नया स्वरोजगार शुरू करने या मौजूदा काम का विस्तार करने के लिए बिना किसी संपत्ति को गिरवी रखे (Collateral Free) 5 लाख रुपये तक का बिजनेस लोन और आधुनिक व्यवसायों के लिए फ्री में प्रशिक्षण दिया जाता है.

योजना के मुख्य लाभ और वित्तीय सहायता 

लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं और उनके स्वयं सहायता समूहों को कई तरह की रियायत व सुविधाएं दी जाती हैं. इनमें व्यक्तिगत महिला उद्यमियों को सिलाई केंद्र, किराना स्टोर, डेयरी उद्योग या अन्य कुटीर उद्योग शुरू करने के लिए 5 वर्ष के लिए 5 लाख रुपये तक का कोलैटरल फ्री लोन प्रदान किया जाता है.

ब्याज सब्सिडी 

व्यक्तिगत लोन पर 1.5 लाख रुपये तक के ऋण पर 3 वर्षों के लिए ब्याज अनुदान यानी ब्याज में छूट दी जाती है. स्वयं सहायता समूह (SHG) के स्तर पर 3 लाख रुपये तक के लोन पर बैंक दर और 7% के अंतर को कवर करने के लिए सरकार ब्याज सब्सिडी देती है. वहीं, महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) को अपने व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स के लिए बैंक से 20 लाख रुपये तक का बिना गारंटी ऋण लेने की सुविधा मिलती है. महिलाओं को ड्रोन संचालन, एलईडी बल्ब निर्माण, जैविक खेती, सिलाई-कढ़ाई, खाद्य प्रसंस्करण और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं जैसी गतिविधियों में मुफ्त ट्रेनिंग दी जाती है. इसके अलावा, जनधन खाताधारक SHG महिला सदस्यों को 5,000 तक की ओवरड्राफ्ट (OD) सुविधा का भी लाभ मिलता है.

पात्रता और मापदंड

  • महिला भारत के किसी भी राज्य की ग्रामीण क्षेत्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए.
  • आवेदक महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए.
  • महिला का अपने गांव के सक्रिय महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) का सदस्य होना अनिवार्य है. अगर गांव में समूह उपलब्ध नहीं है, तो 1012 महिलाएं मिलकर नया SHG गठित कर सकती हैं.
  • योजना का मुख्य ध्यान आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न आय वर्ग के ग्रामीण परिवारों की महिलाओं पर केंद्रित है.

आवश्यक दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. निवास प्रमाण पत्र 
  4. आय प्रमाण पत्र 
  5. बैंक खाता पासबुक 
  6. सक्रिय मोबाइल नंबर
  7. पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो

ऐसे करें आवेदन 

  • अपने नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय, ब्लॉक विकास कार्यालय या क्षेत्र के महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) के पास जाएं.
  • समूह की पदाधिकारियों (समूह सखी या ब्लॉक मिशन मैनेजर) को अपने बिजनेस आइडिया या हुनर के बारे में जानकारी दें.
  • दीदी योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करें, उसमें व्यक्तिगत व SHG संबंधी सही जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें.
  • तैयार फॉर्म को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से संबंधित क्षेत्रीय बैंक (जैसे राष्ट्रीयकृत या ग्रामीण बैंक) में जमा किया जाता है, जहां से लोन स्वीकृत होता है.
  • लोन मंजूर होने के साथ ही आवेदक महिला को संबंधित आजीविका कार्य के लिए सरकारी प्रशिक्षण केंद्र में मुफ्त ट्रेनिंग के लिए भेज दिया जाता है.

यह भी पढ़ें- इस महीने में आएगी किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, जल्द करें ये काम वरना नहीं मिलेगा पैसा 

योजना से जुड़ी विस्तृत गाइडलाइंस और नई अपडेट्स के लिए सरकार के आधिकारिक Lakhpati Didi Portal(https://lakhpatididi.gov.in/) पर भी विजिट किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- कारीगरों को सरकार दे रही है 15000 रुपये और 3 लाख का लोन! जानें कैसे करें अप्लाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lakhpati Didi, Women Empowerment, Self Help Group, Government Schemes, Business Loan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com