विज्ञापन

घर बैठे बनें 'हर घर तिरंगा' अभियान का हिस्सा, ऐसे अपलोड करें फोटो, मिनटों में पाएं डिजिटल सर्टिफिकेट

क्या आप हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं, लेकिन आपको फोटो कैसे अपलोड करें पता नहीं है? अगर हां, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. आइए जानते हैं कैसे अपलोड करें फोटो-

घर बैठे बनें 'हर घर तिरंगा' अभियान का हिस्सा, ऐसे अपलोड करें फोटो, मिनटों में पाएं डिजिटल सर्टिफिकेट
Har Ghar Tiranga : कैसे बने हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा

देश इस साल 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. इस अवसर पर देशभर में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़ने की तैयारी कर रहे हैं. इस अभियान के तहत नागरिक राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी तस्वीर अपलोड कर सकते हैं और डिजिटल सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकते हैं. भारत सरकार के अनुसार, 'हर घर तिरंगा 2026' अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा.

इस पहल का उद्देश्य देशवासियों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं एकता की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित करना है. संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित आधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com पर लोग तिरंगे के साथ अपनी फोटो अपलोड कर सकते हैं और आसानी से डिजिटल सर्टिफिकेट जनरेट कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि आप इस अभियान का हिस्सा कैसे बन सकते हैं.

'हर घर तिरंगा' सेल्फी कैसे करें अपलोड?

  • अगर आप भी इस अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको 'हर घर तिरंगा' के ऑफिशियल पोर्टल harghartiranga.com पर जाना होगा. 
  • अपनी कोई भी पर्सनल जानकारी देने या फोटो अपलोड करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप सरकारी कैंपेन की ऑफिशियल वेबसाइट का ही इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं. 
  • इसके बाद पोर्टल पर मांगी गई जानकारी भरे, जैसे- नाम, मोबाइल नंबर, राज्य का नाम, इत्यादि.
Latest and Breaking News on NDTV
  • फिर आप अपनी तिरंगे के साथ वाली फोटो को अपलोड करें, इसके लिए आप अपलोड ऑप्शन का इस्तेमाल करें. 
  • ध्यान रखें कि वेबसाइट पर फाइल को ड्रैग और ड्रॉप करने, इमेज ब्राउज करने या तस्वीर लेने के ऑप्शन दिए गए हैं, जिसके बाद मीडिया-अपलोड की प्रोसेस होती है.
  • पोर्टल पर आप जो भी फोटो अपलोड कर रहे हैं, वो साफ होनी चाहिए और पोर्टल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार होनी चाहिए. 
  • फोटो को अपलोड करने के बाद वेबसाइट पर दिखाई गई सबमिशन प्रक्रिया पूरी करें. 
  • जब आप फोटो अपलोड करने का प्रोसेस पूरा कर लेते हैं, तो इसका एक सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं. 
  • फिर वे डिजिटल कॉपी को अपने डिवाइस में सेव करें.

ये भी पढ़ें - यूपी के मदरसों में मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा' अभियान, योगी सरकार ने जारी क‍िए न‍िर्देश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
15 August, Har Ghar Tiranaga, Independance Day, Goverment, Selfie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com