यूं तो पाकिस्तान हमेशा से भारत के फैशन, फिल्मों और लाइफस्टाइल को फॉलो करने की कोशिश करता रहा है, लेकिन संगीत के मामले में कभी-कभी हमारे देसी कंपोजर्स ने भी पाकिस्तान से इंस्पिरेशन ली है. हिंदी फिल्मों के कई गाने ऐसे हैं, जिसमें म्यूजिक या बोल पाकिस्तानी गानों से इंस्पायर्ड है. इनमें से कई गाने सुपरहिट भी हुए और इनकी पॉपुलैरिटी सीमाओं के पार भी पहुंची. फिर ये आरोप लगे कि पड़ोसी देश के गानों से इन गानों में इंस्पिरेशन ली गई है.
ये देशभक्ति गीत पाकिस्तानी गाने की कॉपी?
आज हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वो 1990 की फिल्म 'यादों के मौसम' का एक चर्चित गाना है. देशभक्ति से भर देने वाला ये गाना है, "दिल दिल हिंदुस्तान. गायक विजय बेनेडिक्ट ने इस गाने को गाया था और इसका संगीत आनंद-मिलिंद ने दिया था. गाना किरण कुमार और विक्रांत पर फिल्माया गया था. ये गाना भारत में खूब पसंद किया गया और इसे खूब तारीफ भी मिली. इसका एनर्जेटिक म्यूजिक सुनने वाले को देशप्रेम की भावना से भर देता है. लेकिन गाना आलोचनाओं से बच नहीं पाया क्योंकि रिलीज होने के तुरंत बाद ही इस पर सवाल उठने लगे. आरोप लगे कि इसके बोल, धुन और विचार पूरी तरह से 3 साल पहले बने एक पाकिस्तानी गाने से मिलते-जुलते हैं. इस फिल्म किरण कुमार, सईद जाफरी, सुषमा सेठ, बीना बनर्जी, सुलभा देशपांडे, सुधीर दलवी, दानिश खान, विक्रांत और गजल ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं. फिल्म का निर्देशन सलाहुद्दीन परवेज ने किया था.
यह भी पढ़ें- नेटफ्लिक्स पर छा गई 6 एपिसोड वाली ये सीरीज, OTT प्लेटफार्म पर आते सबको छोड़ा पीछे, टॉप पर किया कब्जा
यह भी पढ़ें- खतरों के खिलाड़ी में रुबीना दिलैक के स्टंट ने किया यूजर्स को हैरान, सांपों के बीच आईं नजर
दिल दिल पाकिस्तान से इंस्पायर्ड!
1987 में मशहूर पाकिस्तानी पॉप बैंड "वाइटल साइन्स" ने दिल-दिल पाकिस्तान गाने को रिकॉर्ड किया था. "दिल दिल पाकिस्तान" को "जुनैद जमशेद" की बेहतरीन आवाज में रिकॉर्ड किया गया था और यह कई हफ्तों तक चार्ट में टॉप पर रहा. उस दौर में हर पाकिस्तानी बच्चे को इसका कोरस याद था और वे इस देशभक्ति गीत के जोश का आनंद लेते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं