विज्ञापन

यूपी के मदरसों में मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, योगी सरकार ने जारी क‍िए न‍िर्देश

निर्देशों के मुताबिक, प्रदेश के मदरसों में तिरंगा फहराने के साथ राष्ट्रगान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. साथ ही विद्यार्थियों और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है.

यूपी के मदरसों में मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, योगी सरकार ने जारी क‍िए न‍िर्देश
मदरसों में राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम क‍िए जाएंगे आयोजित.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं. प्रदेश के सभी मदरसों में ‘हर घर तिरंगा' अभियान मनाया जाएगा. राज्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि अभियान के तहत मदरसों के छात्र-छात्राओं और युवाओं को भी सक्रिय रूप से जोड़ा जाए. मदरसों में राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को तिरंगे और राष्ट्रीय एकता के महत्व की जानकारी दी जाएगी.

निर्देशों के मुताबिक, प्रदेश के मदरसों में तिरंगा फहराने के साथ राष्ट्रगान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. साथ ही विद्यार्थियों और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है. सरकार की ओर से ‘हर घर तिरंगा' अभियान के जरिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है.

अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, "पीएम मोदी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू करने का आह्वान किया था और इसे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शुरू किया गया. यह अपने आप में एक अभूतपूर्व अभियान है. तिरंगे के जरिए देश भर के नागरिक देश के स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान कर सकते हैं, उन्हें याद कर सकते हैं और उनके प्रति आभार व्यक्त कर सकते हैं.''

मंत्री ने मदरसा छात्रों से की अपील

उन्‍होंने कहा, ''यह एक ऐसा अभियान है जो हमें अपने देश पर गर्व महसूस कराता है. उत्तर प्रदेश के मदरसे भी इस अभियान में हिस्सा लेंगे, मैंने सभी मदरसा छात्रों से अपील की है कि राज्य का हर मदरसा इस पहल से जुड़े और हम इस अभियान को अल्पसंख्यक-बहुल इलाकों तक ले जाएं."

यह भी पढ़ें- मदरसों पर अखिलेश सरकार में आया वो बिल क्या था, जिसे योगी सरकार ने कर दिया खत्म?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Har Ghar Tiranga 2026, Har Ghar Tiranga, Up Madarsa, UP Govenrment, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com