विज्ञापन

हनुमान जयंती पर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट: इन रास्तों पर रहेगा भारी जाम, निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान

Delhi Traffic Advisory: 'मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर' के आसपास 1 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक और 2 अप्रैल को पूरे दिन ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. इस दौरान कई प्रमुख सड़कों पर यातायात धीमा हो सकता है या डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं.

हनुमान जयंती पर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट: इन रास्तों पर रहेगा भारी जाम, निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान
हनुमान जयंती के चलते दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 1 और 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के अवसर पर बड़े स्तर पर आयोजन और शोभायात्राएं निकाली जाएंगी. इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. यह जानकारी पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर शेयर की है. एडवाइजरी के अनुसार, 'मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर' के आसपास 1 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक और 2 अप्रैल को पूरे दिन ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. इस दौरान कई प्रमुख सड़कों पर यातायात धीमा हो सकता है या डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- अब 2 नहीं 4 डस्टबिन में देना होगा कचरा, नियम तोड़ा तो नहीं उठेगा कूड़ा, जानिए कौन से रंग में क्या डालें

किन रास्तों पर रहेगा असर?

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, रिंग रोड (शांति वन से ISBT कश्मीरी गेट), श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, लोथियन रोड, नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग और बुलेवार्ड रोड जैसे प्रमुख रास्तों पर यातायात प्रभावित रहेगा. इन रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही को जरूरत के अनुसार रोका या मोड़ा जा सकता है.

कहां-कहां से होंगे डायवर्जन?

जरूरत पड़ने पर रेल छत्ता चौक, सुभाष कट, GPO चौक, केला घाट, आयरन ब्रिज, बुलेवार्ड रोड-लोथियन रोड टी-पॉइंट और मंकी ब्रिज (रिंग रोड) जैसे स्थानों से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकता है. इससे आसपास के इलाकों में भी जाम की स्थिति बन सकती है.

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इन दोनों दिनों गैर-जरूरी यात्रा से बचें और पहले से अपना रूट प्लान करें. खासकर जो लोग ISBT कश्मीरी गेट और ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन जा रहे हैं, उन्हें समय से पहले निकलने की सलाह दी गई है. साथ ही, लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे मेट्रो और बसों का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है, ताकि ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके.

क्या करें और क्या न करें?

वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने, धैर्य बनाए रखने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है. किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए ट्रैफिक अपडेट्स पर नजर बनाए रखें.

यहां से पाएं ताजा अपडेट

रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https://traffic.delhipolice.gov.in और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर रख सकते हैं. जरूरत पड़ने पर 1095 या 011-25844444 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com