विज्ञापन

Griha Lakshmi Scheme: यहां हर महीने महिलाओं को मिलते हैं 2000 रुपये, जानिए कैसे करें आवेदन और पूरी डिटेल

Griha Lakshmi Scheme: इस राज्य की सरकार "गृह लक्ष्मी" योजना के तहत महिला मुखियाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्हें सशक्त बनने में मदद करती है. यह योजना पात्र महिलाओं को 2,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करती है.

Griha Lakshmi Scheme: यहां हर महीने महिलाओं को मिलते हैं 2000 रुपये, जानिए कैसे करें आवेदन और पूरी डिटेल
गृह लक्ष्मी योजना
PTI

Griha Lakshmi Scheme: केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लोगों के लिए कई सरकारी योजनाएं चलाई जाती हैं. जिसका उद्देश्य नागरिकों की मदद करना. इन्ही योजनाओं में से एक गृह लक्ष्मी योजना (Griha Lakshmi Scheme) है. इस योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से परिवार की महिला मुखिया को हर महीने 2,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. दरअसल, कर्नाटक सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुरू की गई "गृह लक्ष्मी" योजना का उद्देश्य महिला मुखियाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है. यह योजना पात्र महिलाओं को 2,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जिससे उन्हें घरेलू खर्चों का प्रबंधन करने और अपने जीवन स्तर में सुधार करने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें:- जमीन पर नहीं देना होगा टैक्स, RFCTLARR एक्ट के तहत खेती और गैर-खेती दोनों जमीनों को मिलेगी छूट 

किन महिलाओं को मिलेगा फायदा

  • आवेदक महिला होनी चाहिए.
  • राशन कार्ड पर आवेदक का नाम परिवार के मुखिया के रूप में दर्ज होना चाहिए.
  • आवेदक राशन कार्ड के अनुसार परिवार का मुखिया होना चाहिए (बीपीएल या एपीएल).
  • आवेदक का परिवार कर्नाटक का निवासी होना चाहिए.
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
  • राशन कार्ड की वह प्रति जिसमें महिला को परिवार की मुखिया के रूप में सूचीबद्ध किया गया है.
  • लाभार्थी के आधार कार्ड की प्रति.
  • आधार से जुड़े बैंक खाते की पासबुक या आधार से न जुड़े खातों के लिए आरटीजीएस विवरण.
  • कर्नाटक में निवास साबित करने वाला कोई भी दस्तावेज.
कैसे करें आवेदन प्रक्रिया
  • सेवा सिंधु गारंटी योजना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पोर्टल पर पंजीकरण करें.
  • पंजीकरण के दौरान बनाए गए क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें. योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र पर जाएं.
  • फॉर्म में सभी अनिवार्य फील्ड भरें और सभी अनिवार्य दस्तावेज अपलोड करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com