भारत में कैब बुक करने के लिए अक्सर लोगों को बस ओला, उबर या फिर रैपिडो का ही नाम याद आता है. अब इन कैब सर्विस को टक्कर देने के लिए नई कैब सर्विस भारत में शुरू हो गई है. दरअसल, ग्रीन (SM Green) ने भारत में आधिकारिक रूप से अपनी ग्रीन एसएम लिमो (Green SM Limo) को लॉन्च कर दिया है. भारत से पहले कंपनी ने कैब सर्विस वियतनाम, लाओस, इंडोनेशिया और फिलीपींस में लॉन्च किया है. आइए जानते हैं आप इस कैब को कैसे बुक कर सकते हैं और इसमें आपको क्या सुविधाएं मिलेंगी.
कैसे करें Green SM Limo कैब बुक?
ग्रीन एसएम लिमो कैब बुक करना बेहद आसान है. इसको बुक करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं. इसकी जानकारी Green SM की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है.
स्टेप 1: सबसे पहले अपने फोन में प्ले स्टोर या ऐप स्टोर की मदद से Green SM App को डाउनलोड करें.
स्टेप 2: इसके बाद Green SM App को खोलें और होम स्क्रीन पर दिख रहे कार आइकन पर टैप करें.
स्टेप 3: फिर अपनी पिकअप और ड्रॉप लोकेशन दर्ज करें और Green SM Limo ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें.
स्टेप 4: इसके बाद अपने अनुसार पेमेंट ऑप्शन चुन लें. सेविंग के लिए आप प्रोमो कोड भी चुन सकते हैं.
स्टेप 5: फिर बुकिंग कंफर्म कर दें. आपकी कैब बुक हो जाएगी.

Photo Credit: आधिकारिक वेबसाइट
क्या हैं सुविधाएं?
- ग्रीन एसएम लिमो कैब सर्विस में विनफास्ट की लिमो ग्रीन (VinFast Limo Green) कार होती है.
- ये एक 7 सीटर एसयूवी कार है जो पैसेंजर्स के कंफर्ट को देखते हुए बनाया गया है.
- ये एक ईवी कार है इससे कोई उत्सर्जन भी नहीं होता है.
- पैसेंजर की सेफ्टी को देखते हुए कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर कैमरा दिया गया है.
- ये कैब सर्विस फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख एरिया में ही उपलब्ध है.

Photo Credit: आधिकारिक वेबसाइट
11 जून तक मिलेगा ऑफर
कंपनी 5 से 11 जून तक अपने ग्राहकों के लिए ऑफर भी दे रही है. अगर आप ऐप से इस कैब को बुक करते हैं तो आपको 50 परसेंट का डिस्काउंट भी मिलेगा.
दिल्ली-एनसीआर में 1,000 इलेक्ट्रिक टैक्सियों की शुरुआत
On this #WorldEnvironmentDay, flagged off Vietnam's Green SM EV taxi service in Delhi-NCR.
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) June 5, 2026
Starting with 1,000 EVs today, the company plans to expand its fleet to 10,000 electric vehicles across Delhi-NCR within the next year. Under the leadership of Hon'ble CM Smt. Rekha Gupta… pic.twitter.com/q0cScSjt2B
दिल्ली को हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर दिल्ली सचिवालय से पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने नई ऐप-आधारित इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, पहले चरण में दिल्ली-एनसीआर में 1,000 इलेक्ट्रिक टैक्सियों की शुरुआत की गई है. साथ ही एक नया मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है. कंपनी का लक्ष्य अगले एक वर्ष के भीतर दिल्ली-एनसीआर में 10,000 इलेक्ट्रिक टैक्सियों का संचालन शुरू करना है.
यह भी पढ़ें: हिमाचल से कोलकाता जाना हुआ आसान, शुरू हुई गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जानें टाइमिंग, रूट समेत जरूरी डिटेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं