सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्गों की मदद के लिए जीवन ऐप लॉन्च किया है. इसका पूरा नाम JEEVAN (Joint Elderly Empowerment & Virtual Assistance Network) मोबाइल एप्लीकेशन है. इस ऐप में बुजुर्गों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और आपातकालीन सहायता सेवाओं समेत कई सुविधाएं मिलेंगी. सरकार ने बुजुर्गों की सेफ्टी, केयर, डिग्निटी और एम्पॉवरमेंट को देखते हुए इस ऐप को लॉन्च किया है. आइए इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं...
सरकारी स्कीम्स और प्रोग्राम्स की जानकारी
सरकार वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाती हैं. किसी योजना के तहत आर्थिक मदद की जाती है, को किसी में स्वास्थ्य सेवाएं दी जाती हैं. ऐसे में इन योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी बुजुर्गों को एक ही जगह इस जीवन ऐप पर आसानी से मिल जाएगी.
यह भी पढ़ें: 15-17 साल के बच्चों का आधार नंबर हो सकता है डिएक्टिवेट, तुरंत कराएं बायोमेट्रिक अपडेट, जानें जरूरी बात
इमरजेंसी असिस्टेंस और सपोर्ट सर्विसेज
बुजुर्गों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए भी इस ऐप में खास फीचर दिया गए हैं. इस ऐप में इमरजेंसी असिस्टेंस (आपातकालीन सहायता) और सपोर्ट सर्विसेज की सुविधा मिलती है. इसकी मदद से बुजुर्ग किसी भी मेडिकल इमरजेंसी या आपात स्थिति में इस ऐप से मदद पा सकते हैं.
जीवन ऐप
— MP MyGov (@MP_MyGov) June 3, 2026
वरिष्ठ नागरिकों का डिजिटल साथी
क्या आपके घर के बुजुर्ग #डिजिटल दुनिया में पीछे छूट रहे हैं? तो अब ऐसा नहीं होगा।
'जीवन ऐप' के साथ वरिष्ठ नागरिक अब खुद अपनी ज़रूरतों को पूरा कर सकते हैं।
जीवन ऐप से वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी ....
📜 सरकारी योजनाओं की जानकारी
🚨… pic.twitter.com/oKzigPRnBc
सीनियर सिटीजन होम्स की डिटेल्स
जीवन ऐप में बुजुर्गों की मदद के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा सपोर्टेड सीनियर सिटीजन होम्स (वृद्धाश्रम) की जानकारी भी मिल जाती है.
सिंपल इंटरफेस
इस ऐप को पूरी तरह से बुजुर्गों को ध्यान में रखते हुए ही बनाया गया है. इसमें एकदम सिंपल और आसान इंटरफेस मिलता है, जिससे इसे इस्तेमाल करना बहुत सरल हो जाता है. साथ ही जो बुजुर्ग कम पढ़े-लिखे हैं, वे भी इस ऐप को आसानी से चला सकते हैं.
यह भी पढ़ें: NCR वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूर से PUC के बिना नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, प्रदूषण कम करने के लिए लिया गया फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं