उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज से अगले चार दिनों तक आंधी और बारिश की संभावना जताई है. पश्चिमी यूपी में तो आईएमडी (IMD) ने येलो अलर्ट जारी किया है, साथ ही हवा भी 40-60 किमी/प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. इस दौरान लोगों को सचेत रहने की सलाह दी गई है.
मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है. 5 और 6 को यूपी के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो सकती है. मौसम में बदलाव से लोगों को कुछ दिन के लिए लू और गर्मी से राहत रहेगी.
2 DAY'S WEATHER FORECAST AND WARNINGS OF UTTAR PRADESH DATED 02.06.2026 pic.twitter.com/mQza7VD0VA
— मौसम केंद्र, लखनऊ - IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) June 2, 2026
कैसा रहेगा यूपी का मौसम?
मौसम विभाग ने 3 जून के लिए यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है. इस दौरान मथुरा, आगरा, मेरठ, एटा, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, महामाया नगर, प्रयागराज और वारणसी समेत कई जगहों पर बारिश हो सकती है. वहीं लखनऊ में अधिकतम पारा 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं पश्चिमी यूपी में 3 और 4 जून को ओले गिरने की चेतावनी है.

3 और 4 मई को इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना
पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गापुड़, अमरोहा और गौतमबुद्ध नगर जिले में बारिश की संभावना है.
सेंट्रल यूपी और पश्चिमी यूपी के रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, फतेहपुर, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, बांदा, महोबा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मऊ, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, संतरविदास नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र और जौनपुर जिले में बारिश हो सकती है.
इन जिलों में येलो अलर्ट
सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, हापुड़, गाजियाबाद, मुरादाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, आगरा, जालौन, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा और औरेया के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं