विज्ञापन

गैस कंपनी ने बताया कैसे बचा सकते हैं 25% तक LPG, आप भी फॉलो कर लें ये आसान ट्रिक्स

Smart Cooking Save LPG: गैस कंपनी Indian Oil ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट कर बताता कि कैसे खाना बनाते समय स्मार्ट तरीकों की मदद से आप अपनी 25 प्रतिशत तक गैस बचा सकते हैं.

गैस कंपनी ने बताया कैसे बचा सकते हैं 25% तक LPG, आप भी फॉलो कर लें ये आसान ट्रिक्स
गैस बचाने के लिए आसान ट्रिक्स
Freepik

Smart Cooking Save LPG: ईरान जंग और पश्चिम एशिया में तनाव को लेकर वैश्विक अस्थिरता का दौर जारी है. इसको लेकर देश के कई हिस्सों में LPG की कमी की खबरें आ रही हैं. गैस सिलेंडर के बुकिंग सिस्टम को लेकर भी कुछ बदलाव किए गए हैं. ऐस में गैस कंपनियों जैसे Indian Oil और BPCL के अनुसार, खाना पकाने के तरीकों में छोटे बदलाव करके आप 25% तक LPG गैस बचा सकते हैं. Indian Oil ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट कर बताता कि कैसे खाना बनाते समय स्मार्ट तरीकों की मदद से आप अपनी 25 प्रतिशत तक गैस बचा सकते हैं. चलिए आपको भी बताते हैं.

यह भी पढ़ें:- LPG Cylinder Booking Rule: बुक कराने के बाद 2.5 दिन में मिलेगी रसोई गैस, सरकार ने साफ की LPG पर कई गलतफहमियां

गैस बचाने के लिए आसान ट्रिक्स को फॉलो करें

उबाल आते ही आंच धीमी करें- Indian Oil के मुताबिक, पीनी या खाने में उबाल आने के बाद आंच तेज रखने से खाना जल्दी नहीं पकता, बल्कि गैस बर्बाद होती है. आंच धीमी करने से आप 25% तक ईंधन बचा सकते हैं.

प्रेशर कुकर का उपयोग- पारंपरिक बर्तनों की तुलना में प्रेशर कुकर का उपयोग करने से चावल पर 20%, दालों पर 46% और मांस पर लगभग 41.5% तक गैस की बचत होती है.

बर्तन को ढककर पकाएं- खाना हमेशा ढक्कन लगाकर पकाएं. खुले बर्तन में भाप के साथ गर्मी बाहर निकल जाती है, जबकि ढककर पकाने से गर्मी अंदर रहती है और खाना जल्दी पकता है.

चीजों को भिगोकर रखें- दाल, चावल या चने जैसी चीजों को पकाने से पहले कुछ समय के लिए भिगो दें. उदाहरण के लिए, चने को रात भर भिगोने से गैस की खपत में 22% की कमी आती है.

स्मार्ट किचन हैक्स

इसके अलावा कुछ स्मार्ट किचन हैक्स की मदद से भी गैस की बचत हो सकती है. जैसे बर्नर में जमी गंदगी या कार्बन गैस की लौ को कमजोर करता है. नीली लौ अच्छी दक्षता का संकेत है. यदि लौ पीली या नारंगी है, तो बर्नर साफ करें. इसके अलावा गीले बर्तन को सीधे आंच पर न रखें. पहले उसे कपड़े से पोंछ लें, क्योंकि पानी सुखाने में अतिरिक्त गैस खर्च होती है. बर्तन के आकार के हिसाब से बर्नर चुनें. छोटा बर्नर बड़े बर्नर की तुलना में 6% से 10% कम गैस खर्च करता है. गैस जलाने से पहले सब्जियां काटना और मसाले तैयार रखना सुनिश्चित करें, ताकि चूल्हा फालतू न जलता रहे.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com