Fast Tatkal Ticket Booking Tips: भारतीय रेलवे से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए तत्काल (Tatkal) टिकट बुक करना किसी चुनौती से कम नहीं होता. सुबह 10 बजे (एसी क्लास) और 11 बजे (स्लीपर क्लास) जैसे ही तत्काल की बुकिंग विंडो खुलती है, IRCTC की वेबसाइट पर ट्रैफिक का भारी दबाव बढ़ जाता है. ऐसे में एक-एक सेकंड की देरी का मतलब है कन्फर्म टिकट पाने की संभावना का खत्म हो जाना.
यात्रियों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए IRCTC ने अपनी नई बीटा वेबसाइट में दो क्रांतिकारी फीचर्स जोड़े हैं, जो तत्काल जैसी आपातकालीन बुकिंग के दौरान सबसे बड़े गेम चेंजर साबित हो रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये फीचर्स कैसे काम करते हैं और कैसे आपका कीमती समय बचाते हैं?
बिना लॉगइन स्मार्ट बुकिंग
पहले के सिस्टम में तत्काल विंडो खुलने से कुछ समय पहले लॉगइन करने पर अक्सर सेशन एक्सपायर हो जाता था, जिससे यूजर को बार-बार लॉगइन करना पड़ता था, जिसकी वजह से कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बहुत कम हो जाती थी. इसीलिए नए अपग्रेड के बाद अब आपको ट्रेन सर्च करने के लिए पहले लॉगइन करने की कोई जरूरत नहीं है. आप बिना लॉगइन किए सीधे होमपेज पर ट्रेन, सीटों की उपलब्धता (Train Seat Availability) और किराया देख सकते हैं. इसके अलावा, बार बार पेज को रीफ्रेश करने या अलग-अलग क्लास जैसे 3A, 2A, SL के लिए बार-बार क्लिक करने का झंझट पूरी तरह खत्म हो गया है. यानी जब आपको स्क्रीन पर कन्फर्म सीट दिखाई दे, केवल तभी सीधे लॉगइन बटन पर क्लिक करें और तुरंत पेमेंट पेज पर जाकर आप अपना टिकट बुक कर सकते हैं.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रेडिक्शन टूल
तत्काल बुकिंग के दौरान कई बार कोशिश करने के बाद भी कन्फर्म सीट नहीं मिल पाती है और हाथ में वेटिंग लिस्ट की टिकट आती है. ऐसे में यात्री असमंजस में रहते हैं कि टिकट कन्फर्म होगी या नहीं. इस दुविधा को दूर करने के लिए नई वेबसाइट को एआई टूल से लैस किया गया है.
दरअसल, IRCTC का नया एआई (AI) टूल पुराने बुकिंग ट्रेंड्स और डेटा को एनालाइज करके यह सटीक रूप से बता देता है कि आपकी वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने के कितने प्रतिशत चांस हैं. इस सटीक अनुमान की मदद से यात्री अब तुरंत यह फैसला ले सकते हैं कि आपको उसी ट्रेन की वेटिंग टिकट पर भरोसा करना है या किसी वैकल्पिक ट्रेन में सीट की तलाश करनी है.
ये हैं तत्काल बुकिंग को 10x फास्ट बनाने के 3 सीक्रेट टिप्स
इन नए फीचर्स के अलावा, अगर आप नीचे दिए गए तीन सीक्रेट्स को अपनाते हैं, तो आपकी तत्काल बुकिंग की स्पीड 10 गुना तक बढ़ जाएगी और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी.
मास्टर लिस्ट तैयार रखें
तत्काल बुकिंग शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले अपने IRCTC अकाउंट की My Profile में जाएं और Master List विकल्प में जाकर यात्रियों के नाम, उम्र और आईडी डिटेल्स जैसे पैन या अन्य मान्य विकल्प सेव कर लें. बुकिंग के समय आपको नाम टाइप नहीं करने पड़ेंगे, बस नाम सेलेक्ट करते ही पैसेंजर डिटेल खुद ब खुद भर जाएगी.
IRCTC eWallet का इस्तेमाल करें
नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई (UPI) से पेमेंट करने पर अक्सर ओटीपी (OTP) आने में देरी होती है या बैंक का सर्वर स्लो हो जाता है. अगर आप IRCTC ई वॉलेट में पहले से पैसे ऐड करके रखते हैं, तो पेमेंट मात्र 2 सेकंड में बिना किसी ट्रांजैक्शन फेलियर के हो जाता है.
विकल्प योजना चुनें
टिकट बुक करते समय VIKALP विकल्प पर टिक करना न भूलें. इस फायदा ये होगा कि अगर चार्ट बनने तक आपकी तत्काल वेटिंग टिकट कन्फर्म नहीं होती है, तो रेलवे आपको उसी रूट पर जाने वाली दूसरी वैकल्पिक ट्रेन में खाली सीट अलॉट कर देता है.
यह भी पढ़ें- आपके नाम पर कितने सिम कार्ड हैं एक्टिव? 2 मिनट में ऐसे ऑनलाइन करें चेक और फर्जी नंबर तुरंत करें ब्लॉक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं