Unique Punishment Thieves: दुनियाभर में अलग-अलग तरीके से चोरी की सजा की दी जाती है, कुछ देशों की सजा के बारे में सुनकर ही लोगों का डर से कलेजा कांप उठता है, लेकिन क्या आपने कभी ऐसी सजा के बार में सुना है, जिसके मिलते ही गुनहगारों की आंखों में डर और आंसू तो दूर, बल्कि कमर नागिन सी बलखाने लगी हो. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी ही चोरी की सजा का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसके बारे में जानने के बाद आपका भी हंस-हंसकर बुरा हाल हो जाएगा.
ये भी पढ़ें:-150 बार भारत आ चुके जर्मन पर्यटक की हिंदी सुन हक्के-बक्के रह गए लोग, वीडियो बार-बार लूप में देखने को हुए मजबूर
चोरी करने पहुंचे थे पर बन गया कुछ और ही सीन (Goat Thieves Caught Red Handed by Villagers)
दरअसल, गांव में दो युवक बकरी चुराने के इरादे से दाखिल हुए, उस वक्त उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि आगे क्या होने वाला है. वो बड़े ही आराम से अपना काम निपटाने की फिराक में थे, लेकिन ऐन मौके पर गांव वालों की नजर उन पर पड़ गई और दोनों को मौके पर ही दबोच लिया गया. आमतौर पर ऐसी स्थिति में लोग आपा खो बैठते हैं और मारपीट शुरू हो जाती है. मगर इस गांव के लोगों ने कानून हाथ में लेने के बजाए एक ऐसा रास्ता चुना, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है.
लाठी-डंडों की जगह बजने लगे म्यूजिक सिस्टम (Goat Thieves Dance Punishment)
पकड़े जाने के बाद चोरों को लगा कि अब उनकी जोरदार पिटाई होगी, लेकिन गांव वालों ने कोई गुस्सा नहीं दिखाया और ना ही कोई लाठी उठाई. उन्होंने तुरंत स्पीकर और गाने का इंतजाम किया और फिर शुरू हुआ असली खेल. दोनों युवकों के सामने म्यूजिक बजा दिया गया और उनसे कहा गया कि, अगर बचना है तो नाचते रहो. देखते ही देखते चोरों की कमर टूटने लगी, लेकिन गानों की लिस्ट खत्म होने का नाम नहीं ले रही थी. वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, दोनों ही चोर बॉलीवुड फिल्म 'दस' के फेमस सॉन्ग 'दस बहाने' पर मटकते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो 'adv_tariq_anwar' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
ये भी पढ़ें:-VIDEO: ये है दुनिया का सबसे खूबसूरत कब्रिस्तान! जिसे देखने खिंचे चले जाते हैं लोग, चौंका देगी वजह
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं