विज्ञापन

सिर्फ 55 रुपये महीने से शुरू करें बचत, 60 की उम्र के बाद हर महीने मिलेगी 3,000 पेंशन, जानिए कौन उठा सकता है फायदा

अगर आप किसान या अनऑर्गेनिक सेक्टर के लेबर हैं, तो प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना आपके बुढ़ापे का सहारा बन सकती है. सिर्फ 55 रुपये महीने से शुरू कर 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3,000 रुपये की पेंशन पाई जा सकती है.

सिर्फ 55 रुपये महीने से शुरू करें बचत, 60 की उम्र के बाद हर महीने मिलेगी 3,000 पेंशन, जानिए कौन उठा सकता है फायदा
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना
file photo

अगर आप किसान हैं या अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर में काम करते हैं और बुढ़ापे की चिंता सताती है, तो केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (PM-SYM) योजना आपके लिए काम की हो सकती है. इस योजना में बहुत कम मंथली किश्त देकर 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3,000 रुपये की मिनिमम पेंशन पाने का मौका मिलता है. खास बात ये है कि जितनी रकम आप जमा करते हैं. उतनी ही राशि सरकार भी आपके खाते में अपने हिस्से से जोड़ती है. आइए जानते हैं इस योजना की इलिजिबिलिटी, कॉन्ट्रीब्यूशेन और अप्लाई करने का तरीका.

क्या है प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना?

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (PM-SYM) अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर्स के लेबर्स के लिए शुरू की गई एक पेंशन योजना है. इसका एम ऐसे लेबर्स को बुढ़ापे में रेगुलर फाइनेंशियल हेल्प देना है. जिनके पास पीएफ, ग्रेच्युटी या दूसरी किसी स्कीम का सहारा नहीं है. इसके तहत 60 साल की एज पूरी होने के बाद बिनिफिशरी को हर महीने 3,000 रुपये की न्यूनतम पेंशन मिलती है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना का लाभ वही लोग ले सकते हैं जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच हो और मासिक आय 15,000 रुपये या उससे कम हो. इसमें कृषि मजदूर, किसान, घरेलू कामगार, रेहड़ी-पटरी विक्रेता, रिक्शा चालक, ड्राइवर, प्लंबर, दर्जी, मोची, धोबी, बीड़ी श्रमिक और दूसरे असंगठित क्षेत्र के कामगार शामिल हैं.

कितना करना होगा योगदान?

योजना में अंशदान उम्र के अनुसार तय होता है. अगर कोई 18 साल की उम्र में जुड़ता है तो उसे सिर्फ 55 रुपये प्रति माह जमा करने होंगे. वहीं 40 साल की उम्र में योजना से जुड़ने पर 200 रुपये प्रति माह का योगदान देना होगा. सबसे बड़ी बात ये है कि बेनिफिश्यिरी जितनी राशि जमा करता है. उतनी ही राशि केंद्र सरकार भी अपने हिस्से से जमा करती है.

किन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ?

जो लोग पहले से EPFO, ESIC या NPS जैसी किसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े हैं. वो इस योजना का लाभ नहीं ले सकते. इसके अलावा इनकम टैक्स देने वाले लोग भी इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं.

अप्लाई करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड
  • सेविंग्स बैंक या जनधन खाता
  • मोबाइल नंबर

कैसे करें आवेदन?

योजना में शामिल होने के लिए अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाएं. वहां आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी और मोबाइल नंबर देकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. पहली किस्त जमा करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और श्रम योगी कार्ड जारी कर दिया जाएगा.

हेल्पलाइन

योजना से जुड़ी जानकारी या हेल्प के लिए टोल फ्री नंबर 1800-267-6888 पर कॉन्टेक्ट किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:- अब सड़क, गड्ढों और जलभराव की शिकायत अब सीधे विभाग तक पहुंचाएं, PWD Sewa App करेगा समाधान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pension Scheme, Farmer Pension Scheme
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com