विज्ञापन

MS Dhoni Army Salary & BCCI Pension: धोनी को सेना से कितनी मिलती है सैलरी और BCCI से पेंशन? 

एमएस धोनी को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट के लिए कितनी सैलरी मिलती है? और संन्यास के बाद BCCI उन्हें हर महीने कितनी पेंशन देता है? जानिए यहां पूरा लेखा-जोखा.

MS Dhoni Army Salary & BCCI Pension: धोनी को सेना से कितनी मिलती है सैलरी और BCCI से पेंशन? 
धोनी का इंटरनेशनल करियर शानदार रहा है. उन्होंने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 मैच खेले हैं.

Mahendra Singh Salary : महेंद्र सिंह धोनी यानी 'थाला' क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ देशप्रेम के लिए भी जाने जाते हैं. साल 2011 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी को भारतीय प्रादेशिक सेना (Territorial Army) में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी गई थी. अक्सर फैंस के मन में सवाल उठता है कि धोनी को सेना से कितनी सैलरी और संन्यास के बाद बीसीसीआई से कितनी पेंशन मिलती है? आइए जानते हैं .

क्या सेना से धोनी को सैलरी मिलती है?

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात अधिकारी की मासिक सैलरी आमतौर पर 1.21 लाख रुपये से 2.12 लाख रुपये के बीच होती है, जिसमें कई भत्ते भी शामिल होते हैं.

हालांकि नियम के अनुसार, मानद रैंक पाने वाली हस्तियों को नियमित अधिकारियों की तरह मासिक वेतन या वित्तीय लाभ नहीं दिए जाते हैं. धोनी ने यह पद युवाओं को सेना से जुड़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से स्वीकार किया है. लेकिन जब भी वे सेना की ड्यूटी या ट्रेनिंग पर जाते हैं, तो उन्हें सभी तय सुविधाएं और प्रोटोकॉल मिलते हैं.

BCCI से हर महीने मिलती है इतनी पेंशन

पूर्व खिलाड़ियों के सम्मान के लिए बीसीसीआई (BCCI) एक विशेष पेंशन स्कीम चलाता है. साल 2022 में किए गए बदलावों के बाद पूर्व क्रिकेटर्स की पेंशन राशि बढ़ा दी गई थी. नियमों के मुताबिक, 25 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले पूर्व पुरुष क्रिकेटर्स को 70,000 प्रति माह पेंशन दी जाती है.

धोनी का इंटरनेशनल करियर शानदार रहा है. उन्होंने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 मैच खेले हैं. इस लिहाज से धोनी सबसे ऊंची स्लैब में आते हैं और उन्हें बीसीसीआई की तरफ से हर महीने 70,000 रुपये की पेंशन मिलती है. लगभग 1000 रुपये करोड़ की नेटवर्थ वाले धोनी के लिए यह राशि भले ही छोटी हो, लेकिन यह देश के लिए उनके योगदान का एक सम्मान है.

यह भी पढ़ेंभारत में इन डिग्रियां के पास है सबसे कम नौकरी? रिपोर्ट के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com