प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को आज मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि शहर में पहुंचने के बाद मोदी दोपहर में पहले सीएसएमटी-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस को और उसके बाद अहमदनगर जिले के साईनगर शिरडी को मुंबई से जोड़ने वाली दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.
इसी के साथ रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया भी बता दिया है. मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से शिरडी तक के लिए चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास सीटों के लिए टिकटों के दाम रेलवे ने जारी किए हैं. कम से कम 365 रुपये और अधिकतम 1195 रुपये का किराया रखा गया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

इसमें केटरिंग की सुविधा भी मिलेगी. वहीं बिना केटरिंग की सुविधा के लिए किराया 365 रुपये से लेकर 1040 रुपये तक बताया जा रहा है. इस ट्रेन में चेयर कार और एक्जीक्युटिव क्लास की बोगी लगाई जाती है.

वहीं, वापसी में इस ट्रेन में किराया 2020 से लेकर 365 रुपये रखा गया है. इसमें केटरिंग की सुविधा दी जाएगी. उधर, बिना केटरिंग की सुविधा के यह किराया 1670 से 365 रुपये तक रखा गया है.

इसके साथ ही मुंबई से सूरत के बीच दौड़ने वाली वंदे भारत के किराये को भी बताया गया है. मुंबई से सूरत के बीच इस ट्रेन में न्यूनतम किराया 365 रुपये से लेकर 2325 रुपये अधिकतम तक रखा गया है. यह किराया केटरिंग के साथ लिया जाएगा. वहीं, बिना केटरिंग सुविधा के किराया 365 रुपये लेकर 2015 रुपये अधिकतकम रखा गया है.

वहीं जब यह ट्रेन सूरत से आरंभ होगी तब यह किराया कुछ इस प्रकार निर्धारित किया गया है. केटरिंग की सुविधा के साथ यह किराया 365 रुपये से लेकर 2185 रुपये तक रखा गया है. बिना केटरिंग की सुविधा के यह किराया 365 रुपये से लेकर 2015 रुपये अधिकतम तक रखा गया है.
जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या बढ़कर तीन, और देश में इनकी कुल संख्या 10 हो जाएगी. सीएसएमटी-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने से दोनों शहरों के बीच संपर्क बेहतर होगा और सोलापुर के सिद्धोश्वर, अक्कालकोट, तुलजापुर, सोलापुर के पास पंढरपुर और पुणे जिले में आलंदी जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सुविधा होगी.
वहीं, दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से नासिक जिले में स्थित त्रयम्बकेश्वर, साईनगर शिरडी और शनि सिगनापुर जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी.
यह भी पढ़ें- EPFO: पीएफ अकाउंट होल्डर्स फटाफट निपटा लें ये काम, नहीं तो आ सकती है ये दिक्कतें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं