नेशनल हाईवे को लेकर एक नियम अक्सर सुर्खियों में रहा है. दावा किया जाता है कि अगर किसी टोल प्लाजा पर 10 सेकंड से ज्यादा इंतजार करना पड़े, तो वाहन चालक को टोल नहीं देना पड़ता यानी अगर आप किसी भी टोल पर 10 सेकंड से ज्यादा खड़े होते हैं, तो आप बिना टोल शुल्क दिए आगे बढ़ सकते हैं. लेकिन क्या सच में ऐसा कोई नियम है? इसे लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने खुद जानकारी दी है. आइए जानते हैं-
क्या कहता है NHAI?
NHAI ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में बताया गया कि 10 सेकंड से ज्यादा इंतजार होने पर टोल फ्री होने का दावा पूरी तरह गलत है.
NHAI के मुताबिक, देश के सभी नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर टोल वसूली National Highways Fee Rules, 2008 के तहत की जाती है. इन्हीं नियमों में यह भी तय किया गया है कि किन लोगों और किन वाहनों को टोल शुल्क में छूट मिलेगी. National Highways Fee Rules, 2008 में कहीं भी ऐसा कोई नियम नहीं है कि 10 सेकंड से ज्यादा इंतजार करने पर वाहन बिना टोल दिए आगे जा सकता है यानी अगर किसी वजह से टोल प्लाजा पर कुछ देर लाइन लग जाए, तब भी सिर्फ इसी आधार पर टोल माफ नहीं होगा.
इसके अलावा, जिन वाहनों को टोल में छूट दी गई है, उनकी जानकारी टोल प्लाजा पर भी साफ तौर पर प्रदर्शित की जाती है, ताकि यात्रियों को सही जानकारी मिल सके.
अफवाहों पर भरोसा न करेंNHAI ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर चल रही हर जानकारी को सही न मानें. अगर टोल नियमों को लेकर कोई जानकारी चाहिए, तो आधिकारिक नियमों या टोल प्लाजा पर लगी लिस्ट को ही देखें. गलत जानकारी के आधार पर टोल कर्मियों से बहस करने या बिना शुल्क दिए निकलने की कोशिश करने से परेशानी हो सकती है.
सफर से पहले सही जानकारी जरूर लें🚧 Know Your National Highways | #MythvsFact
— NHAI (@NHAI_Official) July 1, 2026
Today's myth addresses a common misconception that vehicles are entitled to free passage if the queue length or waiting time exceed a certain limit.
In reality, there is no such provision under the National Highways Fee Rules, 2008.… pic.twitter.com/jtkwKaIwZc
ऐसे में अगर आप नेशनल हाईवे पर नियमित सफर करते हैं, तो टोल से जुड़े नियमों की सही जानकारी रखना जरूरी है. इससे आपका समय भी बचेगा और किसी तरह का विवाद भी नहीं होगा. NHAI ने अपनी पोस्ट के जरिए साफ संदेश दिया है कि 10 सेकंड इंतजार होने पर टोल फ्री होने का दावा सिर्फ एक अफवाह है. इसलिए ऐसे किसी भी मैसेज या वायरल पोस्ट पर भरोसा करने से पहले आधिकारिक जानकारी जरूर चेक करें.
यह भी पढ़ें- No Parking और अवैध पार्किंग में क्या फर्क है? UP Traffic Police ने समझाए ट्रैफिक के जरूरी नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं