बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की समय सीमा बढ़ाई गई है. भारतीय रेल ने यात्रियों की ज्यादा भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए यह फैसला लिया है. इसमें 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों यानी 22 ट्रेन को शामिल किया गया है. यह स्पेशल ट्रेन बिहार के विभिन्न स्टेशनों से दिल्ली तक जाने वाली है. ऐसे में बिहार के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए अधिक से अधिक ट्रेनों का विकल्प मिलेगा. स्पेशल ट्रेन दानापुर, बरौनी, दरभंगा, शेखपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और सहरसा से चलने वाली है.
इन स्पेशल ट्रेनों की सूची
गाड़ी संख्या 01449 पुणे-दानापुर स्पेशल - 28.09.26 तक प्रतिदिन
गाड़ी संख्या 01450 दानापुर-पुणे स्पेशल - 30.09.26 तक प्रतिदिन
गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल - 31.07.26 तक प्रतिदिन
गाड़ी संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल - 01.08.26 तक प्रतिदिन
गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल - 31.07.26 तक प्रतिदिन
गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल - 01.08.26 तक प्रतिदिन
गाड़ी संख्या 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल - 26.07.26 तक प्रत्येक रविवार को
गाड़ी संख्या 03258 आनंद विहार-दानापुर स्पेशल - 27.07.26 तक प्रत्येक सोमवार को
गाड़ी संख्या 02397 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल - 26.07.26 तक प्रत्येक रविवार को
गाड़ी संख्या 02398 आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल - 27.07.26 तक प्रत्येक सोमवार को
गाड़ी संख्या 03697 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल - 31.07.26 तक प्रत्येक सोम, मंगल, शुक्र एवं शनिवार को
गाड़ी संख्या 03698 आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल - 01.08.26 तक प्रत्येक मंगल, बुध, शनि एवं रविवार को
गाड़ी संख्या 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल - 31.07.26 तक प्रत्येक शुक्रवार को
गाड़ी संख्या 05220 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल - 01.08.26 तक प्रत्येक शनिवार को
गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल - 31.07.26 तक प्रत्येक शुक्र एवं रविवार को
गाड़ी संख्या 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल - 02.08.26 तक प्रत्येक रवि एवं मंगलवार को
गाड़ी संख्या 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल - 28.07.26 तक प्रत्येक मंगलवार को
गाड़ी संख्या 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल - 30.07.26 तक प्रत्येक गुरूवार को
गाड़ी संख्या 09045 उधना-मधुबनी विहार स्पेशल - 26.07.26 तक प्रत्येक रविवार को
गाड़ी संख्या 09046 मधुबनी-उधना विहार स्पेशल - 27.07.26 तक प्रत्येक सोमवार को
गाड़ी संख्या 09047 उधना-झंझारपुर स्पेशल - 26.07.26 तक प्रत्येक रविवार को
गाड़ी संख्या 09048 झंझारपुर-उधना स्पेशल - 27.07.26 तक प्रत्येक सोमवार को
यह भी पढ़ेंः Viral Video Train: ट्रेन हनीमून कांड में TTE सस्पेंड, अब AC कोच सजाने वाले डेकोरेटर पर हुई एफआईआर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं