विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में हर 15 मिनट में मिलेगी बस, परी चौक, कासना से नॉलेज पार्क और एयरपोर्ट तक सफर होगा आसान

ग्रेटर नोएडा के यात्रियों की सुविधा के लिए 4 नए रूटों पर ई-बस सेवा शुरू की गई है, जिससे सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी.

ग्रेटर नोएडा में हर 15 मिनट में मिलेगी बस, परी चौक, कासना से नॉलेज पार्क और एयरपोर्ट तक सफर होगा आसान
नोएडा एयरपोर्ट तक सफर होगा आसान
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • ग्रेटर नोएडा में नई ई-बस सेवा शुरू की गई है.
  • चार रूटों में 15 मिनट में मिलेगी बस सेवा.
  • नोएडा एयरपोर्ट तक बस से सफर होगा आसान.

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सार्वजनिक परिवहन को और अधिक सुगम, आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों (E-Bus) के बेड़े का विस्तार किया गया है. यात्रियों की सुविधा के लिए क्षेत्र में 4 नए रूटों पर ई-बस सेवा शुरू की गई है, जिससे सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) तक कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी. वहीं यह भी कहा गया है कि यात्रियों की भीड़ और मांग के आधार पर बसों की संख्या बढ़ाने की योजना है.

मेट्रो की तर्ज पर मिलेंगी बसें

नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को अब बसों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगी. क्यों कि बसों को मेट्रो की तर्ज पर चलाया जाएगा. इसके तहत हर 15 मिनट के अंतराल पर ई-बसें उपलब्ध होंगी. इन नए रूटों के शुरू होने से परी चौक, कासना, सूरजपुर, जगत फार्म, नॉलेज पार्क और सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को आवागमन में भारी सहूलियत मिलेगी.

स्थानीय यात्रियों को होगा फायदा

रोजाना यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई इस इलेक्ट्रिक बस सेवा से प्रदूषण कम होगा और किफायती किराए में आरामदायक सफर सुनिश्चित किया जा सकेगा. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और परिवहन विभाग के इस कदम से एनसीआर के प्रमुख औद्योगिक और शैक्षणिक केंद्र आपस में और मजबूती से जुड़ जाएंगे.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने बताया कि सार्वजनिक परिवहन को आम लोगों के लिए सुगम और किफायती बनाने पर काम किया जा रहा है. बसों की संख्या सर्वेक्षण के आधार पर बढ़ाई जा रही है.

यह भी पढ़ें | दिवाली-छठ पर दिल्ली से बिहार के लिए मिल सकती बस सेवा, पटना-मुजफ्फरपुर-भागलपुर हो सकता है रूट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida, Greater Noida Bus Service, Greater Noida Bus News, Noida International Aiport, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com