विज्ञापन

EPFO Rule: UPI से एक बार में कितना PF का पैसा निकाल सकेंगे? जानें क्या होंगे नए नियम

PF withdrawal through UPI: EPFO अप्रैल 2026 तक एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है, जो EPFO 3.0 अपग्रेड का हिस्सा होगा. इसका मकसद पीएफ (Provident Fund) का पैसा निकालने के प्रोसेस को पूरी तरह आसान, तेज और डिजिटल बनाना है.

EPFO Rule: UPI से एक बार में कितना PF का पैसा निकाल सकेंगे? जानें क्या होंगे नए नियम
PF withdrawal through UPI: एक बार में कितनी रकम निकाल सकेंगे?

EPFO Rule: सैलरीड कर्मचारियों के लिए EPFO एक बड़ी सुविधा शुरू करने जा रहा है. EPFO अप्रैल 2026 तक एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है, जो EPFO 3.0 अपग्रेड का हिस्सा होगा. इसका मकसद पीएफ (Provident Fund) का पैसा निकालने के प्रोसेस को पूरी तरह आसान, तेज और डिजिटल बनाना है. इससे देश के करीब 8 करोड़ पीएफ सदस्यों को फायदा होगा. आइए जानते हैं इस ऐप की खासियत, साथ ही जानेंगे इसके लिए आप एक बारे में UPI के जरिए कितने पैसे निकाल सकेंगे.

Aadhaar Card में पिता की जगह पति का नाम कैसे अपडेट करें? यहां जान लें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके

UPI से सीधे बैंक खाते में पैसा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद पीएफ सदस्य अपने लिंक्ड बैंक अकाउंट में UPI के जरिए सीधे पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे. अभी तक पीएफ निकालने के लिए ऑनलाइन क्लेम, फॉर्म भरना और कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है. लेकिन नए ऐप में यूजर को सिर्फ लॉगिन करना होगा, रकम चुननी होगी और UPI पिन डालना होगा. इसके बाद तय रकम सीधे बैंक खाते में आ जाएगी.

एक बार में कितनी रकम निकाल सकेंगे?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बार में लगभग 25,000 रुपये तक निकालने की सीमा तय की जा सकती है. हालांकि, पूरा पीएफ बैलेंस एक साथ नहीं निकाला जा सकेगा. कुल जमा राशि का कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा रिटायरमेंट सुरक्षा के लिए लॉक रहेगा. यानी यह रकम भविष्य के लिए सुरक्षित रहेगी.

ऐप में दो तरह का बैलेंस दिखेगा

नए ऐप में आपका पीएफ बैलेंस दो हिस्सों में दिखेगा-

  1. Eligible Balance (निकासी योग्य राशि)- यह वह रकम होगी जिसे आप तुरंत निकाल सकते हैं.
  2. Locked Balance (सुरक्षित राशि)- यह हिस्सा रिटायरमेंट तक नहीं निकाला जा सकेगा.

इससे यूजर को साफ जानकारी मिलेगी कि वह कितनी राशि निकाल सकता है और कितनी भविष्य के लिए सुरक्षित है.

3 दिन में क्लेम सेटलमेंट

EPFO ने ऑटो-सेटलमेंट सुविधा को भी अपग्रेड किया है. अब 5 लाख रुपये तक के क्लेम बिना मैन्युअल जांच के इलेक्ट्रॉनिक तरीके से तीन दिनों के भीतर निपटाए जा सकेंगे. पहले यह सीमा 1 लाख रुपये थी. बीमारी, पढ़ाई, शादी या घर जैसे जरूरी खर्चों के लिए यह सुविधा काफी मददगार होगी.

BHIM और अन्य UPI ऐप से जुड़ाव

नया ऐप BHIM और अन्य UPI प्लेटफॉर्म से जुड़ा होगा. इससे यूजर्स को बैंकिंग ऐप जैसा आसान अनुभव मिलेगा. लॉन्च से पहले सिस्टम की टेस्टिंग की जा रही है ताकि कोई तकनीकी दिक्कत न रहे.

यानी अप्रैल 2026 के बाद UPI के जरिए पीएफ निकालना पहले से कहीं ज्यादा आसान, तेज और सुविधाजनक हो जाएगा.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com