विज्ञापन

EPF से पैसे निकालने में हो रही परेशानी? कही Joining और Exit डेट गलत तो नहीं, जानें कैसे ठीक करें

PF खाते में नौकरी की ज्वाइनिंग डेट या एक्जिट डेट गलत तो दर्ज नहीं है. कई बार ऐसा होता है कि कंपनी एग्जिट डेट नहीं डालती है. इससे भी क्लेम करने में परेशानी होती है.

EPF से पैसे निकालने में हो रही परेशानी? कही Joining और Exit डेट गलत तो नहीं, जानें कैसे ठीक करें
EPFO में ज्वाइनिंग और एग्जिट डेट ठीक कैसे करें
NDTV

EPF खाते से आप पैसे निकालना चाहते हैं, लेकिन आपके PF अकाउंट में दिक्कत आ रही है और क्लेम नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में आपको चेक करना चाहिए कि PF खाते में नौकरी की ज्वाइनिंग डेट या एक्जिट डेट गलत तो दर्ज नहीं है. कई बार ऐसा होता है कि कंपनी एग्जिट डेट नहीं डालती है. इससे भी क्लेम करने में परेशानी होती है. अगर यह तारीख गलत दी होती है तो भी रिकॉर्ड से मैच नहीं होती और आप PF ट्रांसफर, क्लेम और पेंशन से जुड़े काम नहीं कर पाते हैं. ऐसे में नौकरी बदलते समय EPFO सर्विस हिस्ट्री जरूर चेक कर लेना चाहिए.

जब आप पुरानी कंपनी छोड़ते है तो PF अकाउंट में अपनी ज्वाइनिंग डेट और एग्जिट डेट चेक नहीं करते हैं. कभी-कभी कंपनियां एग्जिट डेट नहीं डालती है या भूल जाती है. या फिर गलत डेट दर्ज करती है. ऐसे कुछ मामलों में आप EPFO पोर्टल से जरूरी चीजों में सुधार कर सकते हैं.

कैसे चेक करें Joingin और Exit डेट

आपको EPFO के मेंमर पोर्टल पर लॉगइन करना होगा. इसके बाद सर्विस हिस्ट्री के ऑप्शन में जाकर अलग-अलग कंपनियों की ज्वाइनिंग डेट और एग्जिट डेट चेक करना होगा. अगर हिस्ट्री में तारीख गलत डाली गई है तो सबसे पहले आपको Employer या HR से संपर्क करके रिकॉर्ड सही करवाना चाहिए. 

ऑनलाइन कर सकते हैं कुछ गलतियों में सुधार

कुछ गलतियों में आप EPFO की ऑनलाइन सुविधा से जानकारी को अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए आपका UAN आधार वेरिफाइड होना जरूरी है.

आप मेंबर पोर्टल में जाकर लॉगइन करें और Menu में Manage विकल्प पर जाएं. इसके बाद Mark Exit का विकल्प चुनें. इसके बाद संबंधित PF अकाउंट सलेक्ट करें जिसमें गलती की सुधार करनी है. सही Exit Date और नौकरी छोड़ने का कारण उसमें दर्ज करें. इसके बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. OTP के जरिए वेरिफिकेशन को पूरा करें. 

हालांकि, कुछ पुराने रिकॉर्ड या बड़े बदलावों के मामलों में जरूरत पड़ने पर मैनेजर के वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ सकती है. इसलिए सुधार की सुविधा आपके रिकॉर्ड के मुताबिक अलग भी हो सकती है.

यह भी पढ़ेंः EPFO: 24 घंटे में आ जाएगा PF विड्रॉल का पैसा! क्लेम करने से पहले ध्यान से 5 काम कर लें पूरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EPFO, EPFO Claim, EPF Account, Exit Date, PF Claim
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com