विज्ञापन

EPFO वेज लिमिट हुई ₹25,000, यहां जानिए 10 से 30 साल तक की नौकरी के बाद हर महीने कितनी बढ़कर मिलेगी पेंशन

EPFO ने वेज सीलिंग को बढ़ा दिया है, जिससे बेसिक सैलरी की सीमा में बड़ा बदलाव हुआ है.30 साल तक नौकरी करने वाले कर्मचारियों को हर महीने ₹4,571 तक अतिरिक्त पेंशन मिल सकती है.कम अवधि की सर्विस वाले कर्मचारियों की मंथली पेंशन में भी इजाफा देखने को मिलेगा.

EPFO Wage Limit Hike: 30 साल की नौकरी पर ₹4,571 तक बढ़ेगी पेंशन!

सरकार ने EPFO की वेज सीलिंग को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने को मंजूरी दे दी है. इस बड़े फैसले से करीब 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारियों को ईपीएफओ के दायरे में आने का सीधा मौका मिलेगा. सैलरी की लिमिट बढ़ने से कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड के साथ-साथ एम्प्लॉइज पेंशन स्कीम (EPS) के तहत मिलने वाली पेंशन का कैलकुलेशन भी पूरी तरह बदल जाएगा.

कैसे कैलकुलेट होती है आपकी मंथली पेंशन?

EPS पेंशन का फॉर्मूला काफी आसान है. इसे निकालने के लिए आपकी पेंशन योग्य सैलरी (Pensionable Salary) को आपकी सर्विस के सालों से गुणा किया जाता है और फिर 70 से भाग (Divide) दिया जाता है. पेंशन योग्य सैलरी का मतलब नौकरी छोड़ने से आखिरी 60 महीनों का औसत बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता होता है.

EPFO के नियमों के मुताबिक, जो कर्मचारी 20 साल या उससे ज्यादा समय तक नौकरी करते हैं, उन्हें 2 साल का सर्विस बोनस मिलता है. उदाहरण के तौर पर, अगर आपने 30 साल नौकरी की है तो आपकी कुल पेंशन योग्य सर्विस 32 साल मानी जाएगी.

नौकरी के साल के हिसाब से समझिए पेंशन कितनी बढ़ेगी?

EPFO की नई वेज सीलिंग से आपकी मंथली पेंशन में बड़ा इजाफा होगा. अगर आपने 10 साल नौकरी की है, तो पहले मिलने वाली ₹2,143 पेंशन अब बढ़कर ₹3,571 हो जाएगी, यानी हर महीने ₹1,429 का फायदा होगा. वहीं 15 साल की सर्विस पर पेंशन ₹3,214 से बढ़कर ₹5,357 हो जाएगी. 20 साल या उससे ज्यादा नौकरी करने वाले कर्मचारियों को 2 साल का एक्स्ट्रा सर्विस बोनस मिलता है. इस हिसाब से 20 साल की सर्विस पर 22 साल का कैलकुलेशन बनेगा और पेंशन ₹4,714 से बढ़कर सीधे ₹7,857 हो जाएगी.

इसी तरह 25 साल की नौकरी पर 27 साल का हिसाब लगने से पेंशन ₹5,786 के मुकाबले ₹9,643 मिलेगी. वहीं 30 साल की लंबी सर्विस पर 32 साल के हिसाब से पेंशन ₹6,857 से सीधे ₹11,429 पर पहुंच जाएगी, जिससे हर महीने ₹4,571 की बड़ी बढ़त देखने को मिलेगी. नीचे दिए गए चार्ट में आप देख सकते हैं कि पुराने और नए वेज लिमिट के हिसाब से कितनी पेंशन बढ़ने वाली है...

Latest and Breaking News on NDTV

क्या हर मौजूदा पेंशनर की पेंशन बढ़ जाएगी?

वेज सीलिंग बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि पुराने सभी रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन अपने आप बढ़ जाएगी. सरकार का यह फैसला कास तौर पर वेज लिमिट बढ़ाकर कवरेज का दायरा चौड़ा करने के लिए है.जिन कर्मचारियों का पेंशन योग्य वेतन इस नई सीमा के तहत काउंट होगा, उन्हीं को इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा. श्रम और रोजगार मंत्रालय और ईपीएफओ जल्द ही इससे जुड़े जरूरी नियम जारी करेंगे, जिसके बाद हर व्यक्ति की सर्विस और सैलरी रिकॉर्ड के आधार पर तय होगा कि किसे कितना फायदा मिलेगा.

ये भी पढ़ें- UPI MDR New Rules: क्या 15 अक्टूबर से म्यूचुअल फंड SIP और FD पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज? जानिए एक्सपर्ट्स ने क्या कहा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EPFO Wage Limit, EPFO Wage Limit Hike, EPFO Wage Ceiling Revision, EPFO Wage Ceiling Raised, EPS Pension Calculation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com