आपके मोबाइल पर कई बार ऐसे मैसेज आते हैं जिसमें 2 मिनट में बिना पेपर वर्क किये लाखों के लोन (Loan) का ऑफर दिया जाता है. ऐसे ऑफर मिलने के बाद आप App डाउनलोड कर लोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. आसान और तुरंत लोन लेने का ऑफर में कई बार धोखा मिल सकता है. कुछ ऐसे ऐप है जो केवल आपकी डिटेल चोरी के लिए सारा खेल रचते हैं. जबकि कुछ आपको लोन दे भी देते हैं तो आपको हिडन चार्ज के नाम पर वसूली कर परेशान करते हैं.
कैसे दिया जाता है लोन के नाम पर धोखा
जब आप आसान लोन के चक्कर में फंसते हैं तो आप कई गलतियां करते हैं. आप ऐप डाउनलोड कर उसे इंस्टॉल करते है. इस दौरान आपसे ऐप के लिए कई तरह की परमिशन मांगी जाती है. जैसे कॉन्टैक्ट लिस्ट, फोटो, मैसेज, लोकेशन, कैमरा का परमिशन, एक बार यह Ok होने के बाद आपके साथ ठगी शुरू हो जाती है. यह आपके पर्सनल डिटेल की चोरी करते हैं. इसमें बैंक की डिटेल, पर्सनल डिटेल शामिल होते हैं.
कई बार ऐसा होता कि आपको लोन मिल जाता है तो आप से जरूरत से ज्यादा ब्याज और हिडन चार्ज के नाम पर वसूली किया जाने लगता है. समय से भुगतान के बाद भी आपको परेशान किया जाता है. आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों के जरिए आपको बदनाम करने की कोशिश की जाती है.
फेक लोन ऐप की पहचान कैसे करें
लोन ऐप डाउनलोड करते समय आपको ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है. आप ऐप की रेटिंग के बारे में जरूर देखें. ऐप से पहले उसकी ऑफिशयल वेबसाइट को खंगाले. अगर ऐप आपसे ज्यादा परमिशन मांग रहा है तो सतर्क हो जाएं. आप मैसेज पर आए APK फाइल को डाउनलोड कर ऐप इंस्टॉल करने की कोशिश न करें.
अगर आप किसी तरह धोखाधड़ी का शिकार होते भी हैं तो आप इसकी जानकारी तुरंत साइबर शाखा और बैंक को दें. आप तुरंत मोबाइल से ऐप को हटाएं और अपने सारे जरूरी पासवर्ड को चेंज कर दें.
यह भी पढ़ेंः
3 बिजनेस आपको करा सकते हैं तगड़ी कमाई, बस वन टाइम इन्वेस्टमेंट का है फॉर्मूला
घर खरीदने के लिए सही समय का चयन कैसे करें? इन तीन बातों से समझना होगा आसान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं