विज्ञापन

5 मिनट में लोन के झांसे में आए तो हो सकते हैं ब्लैकमेल! पुलिस की बड़ी चेतावनी

इंस्टेंट लोन ऐप्स के नाम पर बढ़ती ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है. जालसाज आसान लोन का लालच देकर आपकी निजी जानकारी हासिल कर ब्लैकमेल कर सकते हैं. जानिए इस धोखाधड़ी से बचने के आसान तरीके और अगर आप शिकार बन जाएं तो तुरंत क्या करें.

5 मिनट में लोन के झांसे में आए तो हो सकते हैं ब्लैकमेल! पुलिस की बड़ी चेतावनी
बिना कागजों के लोन? समझिए बड़ा खतरा, आपकी निजी जानकारी हो सकती है लीक

आजकल तेजी से पैसे पाने की चाह में लोग ‘इंस्टेंट लोन' ऐप्स का सहारा ले रहे हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ये आसान दिखने वाला रास्ता आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है? पुलिस ने अब ऐसे फर्जी लोन ऐप्स को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है, जो आपकी निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल कर आपको ब्लैकमेल तक कर सकते हैं.

राजस्थान पुलिस ने ‘इंस्टेंट लोन' ऐप्स के जरिए हो रही ठगी को लेकर लोगों को सतर्क किया है. पुलिस के मुताबिक, कई जालसाज बिना दस्तावेज और 5 मिनट में लोन देने का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं.

कैसे करते हैं ठगी?

ठग सबसे पहले आसान लोन का झांसा देकर आपको ऐप डाउनलोड करवाते हैं. इसके बाद ये ऐप आपकी गैलरी, कॉन्टैक्ट्स और SMS का एक्सेस मांगते हैं. जैसे ही आप अनुमति देते हैं, आपकी निजी जानकारी उनके पास पहुंच जाती है. फिर उसी डेटा का इस्तेमाल करके ये लोग आपको ब्लैकमेल करने लगते हैं.

किन बातों का रखें खास ध्यान?

पुलिस ने लोगों को कुछ जरूरी सावधानियां अपनाने की सलाह दी है:

- ‘बिना दस्तावेज' या ‘झटपट लोन' के ऑफर से दूर रहें
- किसी भी अनजान ऐप को निजी डेटा का एक्सेस न दें
- केवल RBI द्वारा मान्यता प्राप्त बैंक या NBFC के ऐप्स का ही इस्तेमाल करें
- किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें

Latest and Breaking News on NDTV

अगर बन जाएं शिकार तो क्या करें?

अगर आप या आपका कोई जानने वाला इस तरह की ठगी का शिकार हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है. तुरंत शिकायत दर्ज कराएं. आप इन माध्यमों से मदद ले सकते हैं:

- साइबर हेल्पलाइन नंबर: 1930
- ऑनलाइन पोर्टल: cybercrime.gov.in
- नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर पुलिस स्टेशन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com