दिवाली और छठ के त्योहार पर अपने घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेल टिकट बुकिंग शुरू हो गई है. बता दें ट्रेन में रिजर्वेशन यात्रा के दिन से ठीक 60 दिन पहले शुरू होती है. ऐसे में दिवाली और छठ पर जाने वाले यात्री लगातार टिकट बुकिंग कर रहे हैं. ऐसे में कुछ को टिकट मिल रहे हैं तो कुछ लोगों को निराश होना पड़ रहा है. दिवाली से ठीक पहले के लिए टिकट बुकिंग के लिए महज दो दिन बचे हैं. हालांकि जो दिवाली के बाद छठ के मौके पर घर जाना चाहते हैं. उनके लिए अभी और भी मौका है. बता दें, दिवाली 8 नवंबर को है जबकि छठ पर्व 13 नवंबर से शुरू है और 15 नवंबर को पहला अर्ध्य है.
दिवाली-छठ के लिए लोग ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे हैं. बुकिंग सुबह 8 बजे शुरू होती है. लेकिन टिकट लेने वालों की संख्या ज्यादा होने से स्क्रिन पर हाई सर्वर लोड का पॉप-अप दिखता है. ऐसे में लोगों को टिकट मिलना बेहद मुश्किल है. हालांकि टिकट बुकिंग के समय आप 5 बातों का ध्यान रखें तो आपको 100 प्रतिशत कंफर्म टिकट मिल सकता है. लेकिन इसके लिए आपको तैयारी पहले से करनी होगी.
पहले से पैसेंजर का नाम रखे ऐड
IRCTC वेबसाइट या ऐप पर पहले से ही आपको पैसेंजर के नाम जोड़ने होंगे. क्योंकि टिकट बुकिंग के दौरान आपको बेहद कम समय मिलता है तो ऐसे में आपको पैसेंजर के नाम भरने का समय नहीं मिलेगा. आप पहले से पैसेंजर के नाम ऐड कर लेंगे तो बुकिंग के समय आपको एग्जिस्टिंग पैसेंजर का विकल्प मिलेगा जहां आप कुछ सेकेंड में इसे कर लेगें.
पेमेंट के का विकल्प रखें तैयार
टिकट बुकिंग के समय सबसे ज्यादा दिक्कत पेमेंट करने में होती है. ऐसे में आपको लंबे प्रोसेस वाला पेमेंट विकल्प बिलकुल नहीं चुनना चाहिए. आप इस दौरान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग जैसे पेमेंट विकल्प का इस्तेमाल करेंगे तो समय खत्म हो जाएगा. ऐसे में आप फास्ट पेमेंट का इस्तेमाल करें. इसमें सबसे तेज पेमेंट Wallet पेमेंट से होता है या फिर UPI पेमेंट से जिससे आप QR कोड स्कैन कर तुरंत पेमेंट कर सकते हैं. आपके अपने अकाउंट में पैसे भी पर्याप्त रखने होंगे. इसलिए टिकट का किराया पहले ही जोड़ कर अकाउंट या वॉलेट में उतने पैसे रखें.
यात्रा के लिए ट्रेन का चुनाव और क्लास का चयन पहले से करें
आपको किस ट्रेन में टिकट बुक करना है इसका फैसला आपको बुकिंग से पहले ही करना होगा. टिकट बुकिंग के दौरान हर सेकेंड अहम होता है तो आप पहले से ही किस ट्रेन में टिकट काटना है इसका चयन कर लें. इसके अलावा आपको बुकिंग के लिए क्लास का भी फैसला पहले ही करना होगा. जैसे आप 1St AC, 3AC, 2AC, Sleeper किस कैटगरी में टिकट काटना चाहते हैं. वरना यह सोचने में ही देर हो जाएगी.
टिकट की संख्या का भी रखे ध्यान
आप जिस ट्रेन और जिस क्लास में टिकट बुक कर रहे हैं, इसका भी ध्यान रखना जरूरी है. अगर आप जिस क्लास में टिकट बुक कर रहे हैं, उसमें टिकट की संख्या कम है तो अच्छा होगा आप ज्यादा टिकट संख्या वाले क्लास का चुनाव करें. जैसे 2AC की टिकट की संख्या 3AC से कम होती है.
रेगुलर ट्रेन के अलावा चलने वाले ट्रेनों में करें बुकिंग की कोशिश
ज्यादातर लोग रेगुलर ट्रेन में टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं. लेकिन आप अगर साप्ताहिक ट्रेन, स्पेशल ट्रेन में बुकिंग करेंगे तो भीड़ कम मिल सकती है. या फिर टिकट उस स्टेशन के लिए बुक करें जिसके लिए ज्यादा कोटा मिलता है.
यह भी पढ़ेंः
IRCTC ने दिवाली-छठ के लिए टिकट लेने वाली यात्रियों को दी चेतावनी, एक गलती और डूब जाएंगे सारे पैसे
त्योहार में टिकट बुक करने से पहले जान लें वेटिंग टिकट कंफर्म होने का फॉर्मूला, कितने नंबर तक सीट हो सकता है कंफर्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं