विज्ञापन

PM मोदी और मेलोनी की बॉन्डिंग के वो 5 मूमेंट्स, सोशल मीडिया पर हुए सुपरहिट, तीसरा वाला तो गजब वायरल हुआ

पीएम मोदी और पीएम जॉर्जिया मेलोनी के बीच की दोस्ती ने इंटरनेट पर अलग ही क्रेज बनाया हुआ है. इसी कड़ी में आज हम आपको पीएम मोदी और पीएम मेलोनी के 5 सुपरहिट मोमेंट्स दिखाने जा रहे हैं जो सोशल मीडिया पर खूब हिट रहे.

PM मोदी और मेलोनी की बॉन्डिंग के वो 5 मूमेंट्स, सोशल मीडिया पर हुए सुपरहिट, तीसरा वाला तो गजब वायरल हुआ
पीएम मोदी और पीएम मेलोनी के 5 वायरल मूमेंट

5 Viral Moments of PM Modi and PM Giorgia Meloni: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की बॉन्डिंग अक्सर सुर्खियों में रहती है. अब एक फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रोम पहुंचे थे. यहां उन्होंने जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की. इसी से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पीएम मोदी जॉर्जिया मेलोनी को एक खास गिफ्त देते नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी 'Melody' टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया है.

क्यों सुर्खियों में है वीडियो?

दरअसल, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती खूब फेमस है और सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती के लिए 'मेलोडी' टर्म फेमस है. यही वजह है कि दोनों पीएम का ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि, ये पहली बार नहीं है, इससे पहले भी दोनों दिग्गज नेताओं से जुड़ी कई ऐसी पोस्ट सुर्खियों में रह चुकी हैं. आइए एक नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ तस्वीरों और वीडियोज पर-

1. पीएम मोदी ने पीएम जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट किया टॉफी का पैकेट

पीएम मोदी हाल ही में रोम पहुंचे जहां उन्होंने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को पार्ले कंपनी की मेलोडी टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया. इसका वीडियो खुद मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया है. वीडियो में पीएम मोदी और मेलोनी दोनों ने लोकप्रिय भारतीय चॉकलेट से भरा एक पैकेट पकड़ा हुआ है. क्लिप में इटली की प्रधानमंत्री कहती हैं, ''प्रधानमंत्री मोदी तोहफे में बहुत-बहुत अच्छी टॉफी लाए.'' इसपर पीएम मोदी कहते हैं, "मेलोडी".

2. 'वेलकम टू रोम, माई फ्रेंड'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 19 मई को इटली पहुंचे, जहां पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने रोम में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. मेलोनी ने ऐतिहासिक कोलोसियम से पीएम मोदी के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और उन्हें “मेरा दोस्त” कहकर संबोधित किया. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'वेलकम टू रोम, माई फ्रेंड'.

3. 'हाय फ्रेंड्स फ्रॉम #Melodi'

जी7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की एक सेल्फी और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी. वीडियो में दोनों कैमरे की तरफ हाथ हिलाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें मेलोनी कहती हैं, 'हैलो फ्रॉम मेलोडी टीम'. वहीं, उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'हाय फ्रेंड्स फ्रॉम #Melodi'. ये पोस्ट फॉलोअर्स को बहुत पसंद आया था.

4. जी7 समिट का हैंडशेक मूमेंट

Latest and Breaking News on NDTV

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के कनानास्किस में आयोजित 51वें जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की थी. इस दौरान भी दोनों नेताओं की ये तस्वीर खूब वायरल हुई थी. 

5. पीएम मोदी के लिए मेलोनी की बर्थडे पोस्ट

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर X पर पोस्ट कर शुभकामनाएं दीं थी. पीएम मेलोनी ने पीएम मोदी के नेतृत्व और भारत की प्रगति के लेकर उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की. मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी के साथ सेल्फी फोटो डालते हुए इतालवी भाषा में लिखा, 'भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं. उनकी ताकत, उनका दृढ़ संकल्प और लाखों लोगों का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता प्रेरणा का स्रोत है. मैं दोस्ती और सम्मान के साथ भारत को उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाने और हमारे राष्ट्रों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके स्वास्थ्य और ऊर्जा की कामना करती हूं.'. ये पोस्ट भी सोशल मीडिया पर खूब सुपरहिट रहा था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com