विज्ञापन

माइक्रोवेव और ओवन में क्या अंतर होता है? घर में किसे इस्तेमाल करें, जानिए दोनों के बीच अंतर

घर में खाना बनाने के लिए माइक्रोवेव और ओवन दोनों ही जरूरी उपकरण होते हैं, लेकिन दोनों का इस्तेमाल अलग‑अलग कामों के लिए किया जाता है, जो अधिकतर लोगों को नहीं पता होते है.

माइक्रोवेव और ओवन में क्या अंतर होता है? घर में किसे इस्तेमाल करें, जानिए दोनों के बीच अंतर
माइक्रोवेव और ओवन में क्या अंतर होता है?
Freepik

आज के समय में किचन के काम को आसान और तेज बनाने के लिए ओवन और माइक्रोवेव का इस्तेमाल काफी आम हो गया है. खाना गर्म करना हो या फिर कुछ हेल्दी स्नैक्स तैयार करने हो. इनकी मदद से काम आसान हो जाता है. घर में खाना बनाने के लिए माइक्रोवेव और ओवन दोनों ही जरूरी उपकरण होते हैं, लेकिन दोनों का इस्तेमाल अलग‑अलग कामों के लिए किया जाता है, जो अधिकतर लोगों को नहीं पता होते है. सही उपकरण चुनने से आपका समय बचेगा, खाना बेहतर बनेगा और कुकिंग का मजा भी बढ़ेगा. चलिए आपको बताते हैं माइक्रोवेव और ओवन में क्या अंतर होता है?

यह भी पढ़ें:- जीरो डेप्रिसिएशन इंश्योरेंस क्या है, कैसे काम करता है? जानिए लाभ और कवरेज

माइक्रोवेव कैसे काम करता है?

माइक्रोवेव खाने के अंदर मौजूद पानी के कणों (water molecules) को गर्म करने के लिए इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स का उपयोग करता है. इससे खाना बहुत जल्दी पकता है. यह खाना बहुत जल्दी गर्म करता है, रीहीट करने, डिफ्रॉस्ट करने या हल्के‑फुल्के खाने बनाने में अच्छा और खाने में करारापन या ब्राउनिंग लगभग नहीं होता.

ओवन कैसे काम करता है?

ओवन खाने को चारों तरफ से गरम हवा देकर पकाता है. यह धीरे‑धीरे और समान रूप से खाना पकाता है ओवन बेकिंग, रोस्टिंग और ब्राउनिंग के लिए बेहतरीन होता है. यह खाना समान रूप से और अच्छी तरह पकाता है, ब्रेड, केक, पिज्जा, और मांस भूनने के लिए सबसे अच्छा, खाने में करारापन, ब्राउनिंग और खूबसूरत टेक्सचर देता है.

फीचरमाइक्रोवेवओवन
कुकिंग स्पीडबहुत तेजधीमी
फूड टेक्सचरनरम, गीलाकरारा, ब्राउन
किसके लिए बेहतररीहीटिंग, डिफ्रॉस्टिंग, जल्दी खाना बनानाबेकिंग, रोस्टिंग, स्लो कुकिंग
ऊर्जा खपतकमलंबा पकाने पर ज्यादा
आकारछोटा, काउंटरटॉप पर रखा जा सकता हैबड़ा, अक्सर एक जगह स्थिर
कीमतकिफायतीआमतौर पर महंगा
माइक्रोवेव के फायदे और नुकसान
  • खाना बहुत जल्दी गर्म करता है
  • कम बिजली खर्च होती है
  • इस्तेमाल करना आसान
  • खाना बनाने के सीमित तरीके
  • खाना करारा या ब्राउन नहीं होता
ओवन के फायदे और नुकसान
  • कई तरह की कुकिंग के लिए उपयुक्त
  • खाने का टेक्सचर और स्वाद बेहतर बनाता है
  • एक बार में ज्यादा मात्रा में खाना बनाया जा सकता है
  • खाना बनाने में समय ज्यादा लगता है
  • बिजली की खपत ज़्यादा होती है
  • किचन में ज्यादा जगह चाहिए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com