विज्ञापन

ईरान ने इजरायल में जहां मिसाइल दागी, उसकी पहले और बाद की तस्वीर, 9 लोगों की मौत

इजरायल की ओर से यह कहा गया कि ईरान का यह हमला बेत शेमेश के एक रिहायशी इलाके पर रविवार को ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमले में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया के अनुसार, हमले में कई मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

ईरान ने इजरायल में जहां मिसाइल दागी, उसकी पहले और बाद की तस्वीर, 9 लोगों की मौत
इजरायल के बेत शेमेश में ईरानी हमले की पहले और बाद की तस्वीर.
तेल अवीव:

Iran Missile attack on Israel: ईरान ने रविवार को इजरायल के बेत शेमेश पर मिसाइल हमला किया. इस हमले में 9 लोगों की मौत हुई है. बेत शेमेश में जहां ईरानी मिसाइल गिरी, वहां की पहले और बाद की तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर से हमले की तीव्रता समझ में आती है. साथ ही यहां का वीडियो भी सामने आया है. इजरायल की ओर से यह कहा गया कि ईरान का यह हमला बेत शेमेश के एक रिहायशी इलाके पर रविवार को ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमले में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया के अनुसार, हमले में कई मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

शहर के मेयर ने कहा- हमले के बाद 20 लोगों से संपर्क नहीं हो रहा

रिपोर्ट के मुताबिक मिसाइल एक आवासीय क्षेत्र में गिरी, जिससे एक सिनेगॉग (यहूदी उपासना स्थल) और सार्वजनिक बम शेल्टर नष्ट हो गए. आसपास के घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. शहर के मेयर श्मुएल ग्रीनबर्ग ने बताया कि 20 निवासियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. हालांकि उन्होंने कहा, “इसका यह मतलब नहीं है कि उनके साथ कुछ हुआ है. हो सकता है हम उन्हें ढूंढ नहीं पा रहे हों, लेकिन हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं.”

इज़रायल रक्षा बल (IDF) ने आरोप लगाया कि ईरान ने जानबूझकर नागरिक इलाके को निशाना बनाया. एक्स पर जारी बयान में IDF ने कहा कि ईरानी शासन ने सीधे बेत शेमेश के नागरिक इलाके की ओर मिसाइलें दागीं, जिससे निर्दोष जान गई.

आईडीएफ ने कहा कि वह “आतंकी ठिकानों को सटीक निशाना बनाता है”, जबकि ईरान नागरिकों को युद्ध की रणनीति के तौर पर निशाना बनाता है. इससे पहले आईडीएफ ने दावा किया था कि ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दोलरहीम मौसावी और सात अन्य शीर्ष सुरक्षा अधिकारी तेहरान में हमले में मारे गए.

आईडीएफ ने यह भी दावा किया कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई तेहरान स्थित नेतृत्व परिसर में हुए हमले में मारे गए. इजरायली सेना के अनुसार यह कार्रवाई सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर की गई. इजरायल का कहना है कि यह अभियान तथाकथित “ईरानी आतंकी धुरी” से जुड़े प्रमुख चेहरों को निशाना बनाने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है.

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष के बाद पूरे मध्य पूर्व में तनाव गहरा गया है. दोनों पक्षों के बीच हमलों और जवाबी कार्रवाइयों का सिलसिला जारी है, जिससे क्षेत्रीय अस्थिरता की आशंका बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें - कतर, UAE, सऊदी, बहरीन... गल्फ के मुस्लिम देशों पर हमले क्यों कर रहा ईरान- विदेश मंत्री ने बताई वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Attack, Iran Attack On Israel, Iran Attack On Israel Death, Iran Attack On Israel Latest News, Iran Attack On Israel Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com