विज्ञापन

JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने पूर्व अध्यक्ष के कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 5 को किया गिरफ्तार, अब तक 19 पर एक्शन

झारखंड में भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर चल रहे भूख हड़ताल और धरने के बीच अब सरकार ने बातचीत का रास्ता चुना है. मंत्री इरफान अंसारी ने छात्रों की मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया है. 

JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने पूर्व अध्यक्ष के कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 5 को किया गिरफ्तार, अब तक 19 पर एक्शन
झारखंड में CID ने बड़ी कार्रवाई की है.

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा विवाद में सीआईडी ने जांच तेज करते हुए बड़ा एक्शन लिया है. एजेंसी ने पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते के कंप्यूटर ऑपरेटर, तीन छात्रों और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. इन नई गिरफ्तारियों के बाद मामले में पकड़े गए आरोपियों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है. जांच एजेंसियों को संदेह है कि परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं और चयन से जुड़े मामलों में एक संगठित नेटवर्क सक्रिय था.  सीआईडी अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके संबंधों, भूमिका और संभावित लाभार्थियों की जानकारी जुटा रही है. 

प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है. कई छात्र धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि कुछ छात्र मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं. आंदोलन को लेकर राज्य की राजनीति भी गर्म हो गई है और विपक्ष सरकार पर लगातार निशाना साध रहा है. हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से लेने की बात कही थी. इसके बाद सरकार की ओर से छात्रों से संवाद बढ़ाने की पहल की गई है. सरकार का कहना है कि छात्रों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान निकालने के लिए वह पूरी तरह तैयार है.

इरफान अंसारी बोले- राहुल गांधी के निर्देश पर छात्रों से होगी बात

रांची में मीडिया से बातचीत के दौरान झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि छात्रों की बात सुनना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का स्पष्ट निर्देश था कि छात्रों की समस्याओं को सुना जाए और उनसे संवाद किया जाए. इसी उद्देश्य से अब एक प्रतिनिधिमंडल छात्रों से मुलाकात करेगा.

छात्रों के लिए सरकार के दरवाजे खुले

इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन युवा मुख्यमंत्री हैं और युवाओं की भावनाओं को अच्छी तरह समझते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रतिनिधिमंडल का गठन कर दिया है जो आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत करेगा. छात्रों की जो भी जायज मांगें होंगी सरकार उन्हें ध्यान से सुनेगी और समाधान निकालने का प्रयास करेगी.

भाजपा पर लगाया आंदोलन को समर्थन देने का आरोप

मंत्री इरफान अंसारी ने आंदोलन को लेकर भाजपा पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ प्रदर्शनकारियों को भाजपा का समर्थन मिल रहा है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड के छात्रों का आंदोलन पूरी तरह स्थानीय मुद्दों और उनकी मांगों से जुड़ा हुआ है.

दिल्ली के आंदोलनों से अलग बताया प्रदर्शन

इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में चल रहा छात्र आंदोलन दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शनों से बिल्कुल अलग है. उनका कहना है कि यहां के छात्र अपने भविष्य और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे हैं और सरकार संवाद के जरिए समाधान निकालना चाहती है.

यह भी पढ़ें- 7 साल की भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच क्यों मांग रहे हैं झारखंड के स्टू़डेंट? JPSC-JSSC विवाद की पूरी कहानी...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand News, Jharkhand Hemant Soren, Jharkhand JPSC Paper Leak News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com