विज्ञापन

कांवड़ यात्रा 2026: 11 अगस्त तक दिल्ली में भूलकर भी न लें ये रास्ते! निकलने से पहले जरूर पढ़ें पुलिस की ये Traffic Advisory

सावन के महीने में शुरू हुई कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. इसके मुताबिक, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक दिल्ली के जीटी करनाल रोड (NH44), आउटर रिंग रोड और सिंधु बॉर्डर सहित उत्तरी दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित और डायवर्ट रहेगा. जाम से बचने के लिए सफर शुरू करने से यहां से हासिल करें प्रभावित सड़कों और वैकल्पिक रूटों की पूरी जानकारी. 

कांवड़ यात्रा 2026: 11 अगस्त तक दिल्ली में भूलकर भी न लें ये रास्ते! निकलने से पहले जरूर पढ़ें पुलिस की ये Traffic Advisory
 दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी: कांवड़ यात्रा से जीटी करनाल रोड और आउटर रिंग रोड पर ट्रैफिक प्रभावित, जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट
NDTV

Delhi Traffic Advisory: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा 2026 का आगाज हो चुका है. हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान की ओर जाने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है.

यह कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त 2026 तक चलेगी. इस दौरान उत्तरी दिल्ली (Northern Range) के कई मुख्य मार्गों, खासकर जीटी करनाल रोड, आउटर रिंग रोड और सिंधु बॉर्डर के आसपास गाड़ियों की आवाजाही को नियंत्रित और डायवर्ट किया जाएगा.

ये रास्ते रहेंगे सबसे ज्यादा प्रभावित

कांवड़ियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने नीचे बताई गई प्रमुख सड़कों और सर्विस लेन पर गाड़ियों की गति नियंत्रित करने या डायवर्सन लागू करने के निर्देश दिए हैं.

  •  NH44 (जीटी करनाल रोड): सिंधु बॉर्डर से मुकरबा चौक तक.
  •  महात्मा गांधी मार्ग (आउटर रिंग रोड): किंग्सवे कैंप से नेताजी सुभाष प्लेस (NSP) तक.
  •  हेडगेवार मार्ग (आउटर रिंग रोड): भलस्वा डेयरी से मधुबन चौक तक.
  •  NH44 सर्विस रोड: सिंधु बॉर्डर से बकोली व पल्ला तक का पैच.
  •  आउटर रिंग रोड सर्विस रोड: भलस्वा डेयरी से मुकरबा चौक तक.

यहां से गुजरेंगे पैदल कांवड़िए

ट्रैफिक पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह कांवड़ियों लिए समर्पित रूट निर्धारित किए हैं, ताकि सामान्य वाहनों और श्रद्धालुओं के बीच कोई दुर्घटना न हो. इसके तहत जिन रास्तों को चुना गया है, वह नीचे दिए गए हैं. 

  • सिंधु बॉर्डर – रामदेव चौक (नरेला) – पुराना बवाना – नरेला रोड – हनुमान मंदिर – बवाना नहर.
  • सिंधु बॉर्डर सर्विस रोड (NH44) – खामपुर – बकोली – पल्ला – मुकरबा चौक – खाटू श्याम मंदिर (बख्तावरपुर व अलीपुर).
  • सिंधु बॉर्डर – अलीपुर – स्वरूप नगर – नंगली पूना – मुकरबा चौक.
  • वजीराबाद – सर्विस रोड (आउटर रिंग रोड) – भलस्वा डेयरी – मुकरबा चौक.

यह भी पढ़ें- 17 अगस्त से विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से बंद होंगी कमर्शियल फ्लाइट्स, अब इस नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होंगी ऑपरेट

यात्रियों के लिए ट्रैफिक पुलिस की महत्वपूर्ण सलाह

अगर आप इस दौरान उत्तरी दिल्ली, हरियाणा या राजस्थान की तरफ यात्रा करने वाले हैं, तो असुविधा और लंबे ट्रैफिक जाम से बचने के लिए अपनी मंजिल के लिए समय से थोड़ा पहले निकलें और जहां तक संभव हो, प्रभावित मार्गों की जगह वैकल्पिक रास्तों का चुनाव करें. साथ ही सड़क पर निकलने से पहले Google Maps या दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल से लाइव ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक कर लें. सफर के दौरान पुलिसकर्मियों के निर्देशों और जगह जगह लगाए गए डायवर्सन बोर्ड्स का पालन करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे.

यह भी पढ़ें- आज से बदल गए तत्काल टिकट बुकिंग के नियम: जानिए अब काउंटर और ऑनलाइन कैसे मिलेगा टिकट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Traffic Advisory, Kanwar Yatra 2026, Delhi Traffic Advisory For Today, Delhi News, GT Karnal Road
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com