Delhi Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली में आज घर से निकलने से पहले ट्रैफिक की स्थिति जरूर जांच लें. Delhi Traffic Police ने अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. यह एडवाइजरी AI Impact Summit 2026 को ध्यान में रखते हुए की गई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, समिट के कारण बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही रहेगी. इसी को देखते हुए सुबह 9:00 बजे से रात 8:00 बजे तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी. इस दौरान कुछ प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए कुछ मार्गों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी और जरूरत पड़ने पर डायवर्जन भी किया जा सकता है.
इन सड़कों पर रह सकता है असर
आज जिन रास्तों पर ट्रैफिक ज्यादा रहने की संभावना है, उनमें भैरों रोड, भगवान दास रोड, पुराना किला रोड और मथुरा रोड शामिल हैं. अगर आपका इन इलाकों से होकर गुजरने का प्लान है, तो बेहतर होगा कि आप वैकल्पिक रास्ता चुनें.
इन रास्तों से जाना रहेगा सेफट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे तिलक मार्ग, सिकंदरा रोड और रिंग रोड का इस्तेमाल करें. इन रास्तों से आप जाम से बच सकते हैं और समय की बचत भी होगी.
आम लोगों के लिए जरूरी निर्देशट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर कहा है-
- जहां तक संभव हो, प्रभावित रास्तों से बचें.
- घर से निकलने से पहले ट्रैफिक की स्थिति जरूर जांच लें.
- सफर से पहले रूट प्लान करें और अतिरिक्त समय लेकर निकलें.
- ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें.
- लेन में चलें और नियमों का पालन करें
- किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें, केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें.
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और सहयोग करें, ताकि सभी के लिए यातायात सुचारू बना रहे.
यहां से पाएं ताजा अपडेटरीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर रख सकते हैं. जरूरत पड़ने पर 1095 या 011-25844444 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है.
TRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) February 20, 2026
Special traffic arrangements will be in place in connection with the AI Impact Summit 2026 at Bharat Mandapam on 21.02.2026.
Traffic regulations will be implemented due to anticipated heavy footfall and vehicular movement to ensure smooth flow and public… pic.twitter.com/GRm2xnVVxD
अगर आप आज इंडिया गेट, प्रगति मैदान या आसपास के इलाकों में जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले से तैयारी कर लें. सही जानकारी और थोड़ी सी सावधानी आपको लंबी देरी और परेशानी से बचा सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं