Holi Special Buses Delhi To Prayagraj: यूपी-बिहार से काम करने के लिए बहुत से लोग दिल्ली आते हैं, लेकिन त्योहारों के मौके पर लोगों अक्सर छुट्टी नहीं मिलने या फिर ट्रेन में टिकट नहीं मिलने के चलते अपने घर नहीं जा पाते. हालांकि, त्योहारों के मौके पर राज्य सरकार भी अपनी तरफ से बसें चलाती हैं. इस बार भी उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने 2026 में होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए 28 फरवरी से 9 मार्च तक प्रयागराज सहित विभिन्न मार्गों पर विशेष बसें चलाने का निर्णय लिया है. दिल्ली के आनंद विहार से प्रयागराज के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि घर जाने वाले यात्रियों को भीड़ से राहत मिल सके.
यह भी पढ़ें:- Meerut Metro Opening Date: रविवार को खुलेगा भारत का सबसे तेज दिल्ली-मेरठ RRTS कॉरिडोर , जानिए इसकी 10 खास बातें
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के मुताबिक, दिल्ली से प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ के रूट्स पर विशेष होली स्पेशल बसों को चलाया जाएगा. ताकि लोगों को घर पहुंचने में किसी भी प्रकार की चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़े. चलिए आपको बताते हैं यूपी रोडवेज की स्पेशल बसें कहां से चलेंगी और इसका रूट-टाइमिंग किया होगा.
होली स्पेशल बसों का रूट
दिल्ली से प्रयागराज (वाया कानपुर), दिल्ली से वाराणसी (वाया लखनऊ-रायबरेली), और दिल्ली से अयोध्या/गोरखपुर. रोडवेज प्रयागराज क्षेत्र से 7 मुख्य मार्गों पर 11 दिनों तक 148 अतिरिक्त फेरे लगाएगा. दिल्ली के आनंद विहार और कौशाम्बी डिपो से प्रयागराज के लिए सबसे अधिक दबाव रहता है. प्रयागराज रूट पर सामान्य दिनों के मुकाबले 20% अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा. लंबी दूरी के यात्रियों के लिए जनरथ (AC) और शताब्दी बसों की संख्या भी बढ़ाई गई है, जो कम स्टॉपेज के साथ प्रयागराज पहुंचेगी.
- दिल्ली – प्रयागराज (वाया कानपुर)
- दिल्ली – वाराणसी (वाया लखनऊ-रायबरेली)
- दिल्ली – आजमगढ़
- दिल्ली – गोरखपुर
दिल्ली से समय UPSRTC वर्तमान शेड्यूल के अनुसार, आनंद विहार से प्रयागराज के लिए पहली बस दोपहर 01:00 PM और आखिरी बस 02:31 PM के आसपास उपलब्ध है, हालांकि होली के दौरान यात्रियों की संख्या को देखते हुए हर 1-2 घंटे में अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं